फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions to remove illegal promotional material from metro pillars

Jhajjar-Bahadurgarh News: मेट्रो पिलर्स से अवैध प्रचार सामग्री हटवाने के निर्देश

Wed, 06 Dec 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Dec 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions to remove illegal promotional material from metro pillars
झज्जर। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अंतर्गत बहादुरगढ़-पीरागढ़ी लाइन पर बहादुरगढ़ सीमा क्षेत्र में तीन मेट्रो स्टेशन आते हैं, इन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन रहता है। ऐसे में स्टेशनों के आसपास का क्षेत्र गंदगी मुक्त हो, इसके लिए नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि वातावरण भी स्वच्छ रहे। यह बात उपायुक्त शक्ति सिंह ने कही।
विज्ञापन

वह मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मेट्रो स्टेशन व साथ लगते क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्टेशनों को साफ-सुथरा रखने में मेट्रो प्रबंधन के अलावा दैनिक सफर करने वाले यात्रियों और आम नागरिकों की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है। इसके साथ ही स्टेशनों पर वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में बहादुरगढ़ शहर में मेट्रो की कनेक्टिविटी है, जहां प्रतिदिन दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों की तरफ हजारों यात्री मेट्रो से आवागमन करते हैं। मेट्रो लाइन के नीचे हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण पर बल देने के निर्देश देते हुए पिलर्स पर महापुरुषों के चित्रों की पेंटिंग कराने को कहा। पिलर्स पर बिना अनुमति के लगाई गई अनावश्यक प्रचार सामग्री को नगर परिषद के सहयोग से हटवाने को कहा। इस अवसर पर मेट्रो के स्टेशन प्रबंधक ऋतुराज, मैनेजर वीआर सिंह, राजेश अहलावत हैड स्टेशन कंट्रोलर, वर्कशॉप मैनेजर संजीव तिहान, बिल्डिंग इंंस्पेक्टर सुभाष तिहान, पुलिस विभाग से एसआई देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed