फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions to increase awareness to make the district TB free

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

Tue, 30 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Instructions to increase awareness to make the district TB free
29jjrp14- बैठक को संबो​धित करते एडीसी जगनिवास। स्रोत-प्रचार विभाग
झज्जर। जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में जिलास्तरीय बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) जगनिवास ने की। सिविल सर्जन डॉ. जय माला व टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जय माला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए जिले में सक्रिय रूप से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विभाग जागरूकता अभियान पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में टीबी की जांच करवा सकें और समय रहते उपचार प्राप्त करें।
विज्ञापन

एडीसी जगनिवास ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक जांच मशीनें उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच पूरी तरह निशुल्क है और टीबी के कंफर्म रोगी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि इस जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग संदिग्ध मरीजों की सूचना देने में आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने यह भी बताया कि टीबी मरीज को इलाज की पूरी अवधि के दौरान एक हजार रुपये प्रति माह पोषण सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वह उचित आहार लेकर स्वस्थ हो सके।


निक्षय मित्र बनकर मदद कर सकते हैं आम नागरिक
एडीसी ने कहा कि कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं और कॉरपोरेट संगठन निक्षय मित्र बन सकते हैं। इसके लिए communitysupport.nikshay.in पर पंजीकरण करना होगा। इस योजना का उद्देश्य टीबी रोगियों को समुदाय-आधारित सहायता प्रदान करना और भारत को टीबी मुक्त बनाने के मिशन को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed