Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instructions to accelerate digitization work under the voter list revision campaign.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Sun, 28 Jun 2026 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 05:36 AM IST
विज्ञापन
Instructions to accelerate digitization work under the voter list revision campaign.
27jjrp01-  एसआईआर के चलते गणना पत्रों का एप पर डिजिटलीकरण करते बीएलओ। स्रोत : प्रचार विभाग
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का ऐप के माध्यम से शीघ्र डिजिटलीकरण किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) को इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा कराने के निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं, ताकि सभी पात्र नागरिकों का सही विवरण मतदाता सूची में दर्ज किया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान के वर्तमान चरण में मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाने के साथ-साथ उनका समयबद्ध डिजिटलीकरण भी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि वे वितरित किए गए गणना प्रपत्रों में आवश्यक जानकारी भरकर तत्काल अपने बीएलओ को सौंप दें। जिन मतदाताओं ने अभी तक प्रपत्र जमा नहीं किए हैं, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें।
डीसी ने एसआईआर अभियान में लगे सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), एआरओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का तत्काल ऐप पर डिजिटलीकरण सुनिश्चित करें ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से मतदाता सूची में नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अधिक पारदर्शी और सटीक तरीके से हो सकेगा। इससे पात्र मतदाताओं का सही रिकॉर्ड सुनिश्चित होगा और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed