फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Instead of finding a solution, consumers were sent to the SDO.

Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान की बजाय एसडीओ के पास भेज दिए उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Instead of finding a solution, consumers were sent to the SDO.
झज्जर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यालय में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आयोजित की गई। इसमें तीन उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। यहां केवल उनकी समस्या सुनी गई लेकिन समाधान नहीं किया गया। एक्सईएन प्रदीप ने समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

तीनों को ही उनकी समस्या के समाधान के लिए संबंधित एरिया के एसडीओ के पास भेज दिया गया। इसमें एक अकेहड़ी मदनपुर गांव से उपभोक्ता पहुंचे, जिन्होंने बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत रखी। इसके बाद उपभोक्ता को समाधान के लिए मातनहेल एसडीओ के पास भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं गांव मांगावास से सतबीर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिन्होंने मीटर में बिजली बिल व रीडिंग ज्यादा आने की शिकायत रखी। इसके बाद उपभोक्ता को समाधान के लिए एसडीओ बेरी के पास समाधान के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लाइनपार बहादुरगढ़ से एक उपभोक्ता रवि 2021 का बिल उसके मौजूदा बिल के साथ जुड़ने की समस्या को लेकर पहुंचे जिसके बाद उन्हें समाधान के लिए लाइनपार बहादुरगढ़ एसडीओ के पास समाधान के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed