फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inquiry of receiving threats in the name of Goldie Brar handed over to CIA-2

गोल्डी बराड़ के नाम से ठेकेदारों को धमकी मिलने की जांच सीआईए-2 को सौंपी

Wed, 02 Nov 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Inquiry of receiving threats in the name of Goldie Brar handed over to CIA-2
बहादुरगढ़। पंजाब के बदमाश गोल्डी बराड़ के नाम से ठेकेदारों को मिली धमकी के मामले की जांच अब बहादुरगढ़ में अपराध जांच शाखा द्वितीय को सौंपी गई है। मामले को सामने आए कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। किसी की भी इस केस में गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मामले में गंभीरता से जांच चल रही है। जल्द ही वारदात सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन

बादली के निवासी लेबर ठेकेदार बलवान से कुछ दिनों पहले फोन पर अलग-अलग लोगों ने हिस्सा डालने, रंगदारी देने की डिमांड की थी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी सिलसिले में 13 अक्तूबर को इसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताते हुए बलवान को परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बलवान के अनुसार कुछ अन्य ठेकेदारों के पास भी ऐसी धमकी भरी कॉल आई। इस संबंध में बादली थाने में केस दर्ज हुआ था। कई दिन तक जांच चली, लेकिन स्थिति जस की तस रही। इसके बाद अब जांच सीआईए-2 बहादुरगढ़ को सौंप दी गई है। धमकी गोल्डी बराड़ ने दी या फिर उसके नाम से किसी और ने यह हरकत की, ये भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में गोल्ड़ी बराड़ के अलावा खेड़ी जट निवासी अमन, सोनीपत निवासी लड्डू और श्रवण के नाम सामने आए हैं। इनमें से किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है। सीआईए प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि गोल्डी बराड पंजाब का बदमाश है। मूस्सेवाला हत्याकांड में भी वह चर्चाओं में रहा था। इस मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed