फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inhumanity: the elderly are suffering, the doctors have not even seen

अमानवीयता : तड़पती रही बुजुर्ग, चिकित्सकों ने देखा तक नहीं

Thu, 06 May 2021 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Inhumanity: the elderly are suffering, the doctors have not even seen
झज्जर। मंगलवार की रात को कोरोना वार्ड में भर्ती 66 साल की बुजुर्ग महिला वेंटिलेटर मिलने के इंतजार में तड़पती रहे और रात को वह कोरोना की जंग हार गई। परिजनों ने आरोप लगाया के रात के समय बुजुर्ग महिला को किसी भी चिकित्सक ने देखा तक नहीं। छावनी मोहल्ला निवासी शेरसिंह का आरोप है कि रात को उसके साथ वाले बेड पर भर्ती एक मरीज ने परिजनों को फोन करके सूचना दी कि उनकी मरीज तड़प रही है और उसके सांस अटक रहे हैं। इसके बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे उस समय तक बुजुर्ग दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

हालांकि जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। लेकिन प्राइवेट अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा है। मंगलवार को वेंटिलेटर वाले चार बेड खाली दर्शाए जा रहे थे, लेकिन बुजुर्ग महिला को किसी ने यहां से रेफर करने तक की जहमत नहीं उठाई और उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सक मृतका के परिवार के लोगों को सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर न होने का हवाला देते रहे।
विज्ञापन

सांसद के सामने पहुंचा मामला, निर्धारित करवाए रेट
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में शहर के लघु लघुसचिवालय में धरना दे रहे रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के सामने जब यह मामला पहुंचा तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से डीसी जितेंद्र कुमार को फोन कर रेट निर्धारित करने के साथ-साथ अधिक पैसे लेने वाले निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने वेंटिलेटर के रेट निर्धारित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। धरनास्थल पर पहुंचे पत्रकारों ने उनसे जब इस बारे में सवाल पूछे तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से उपायुक्त से बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति संरकार पूरी तरह से गंभीर है। हर प्रकार के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में फिलहाल बेड की स्थिति
बेड की श्रेणी कुल बेड मरीज भर्ती खाली बेड
ऑक्सीजन वाले बेड 613 213 200
वेंटिलेटर वाले बेड 30 24 06
आईसीयू वाले बेड 183 158 25
सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीज को वेंटिलेटर की सुविधा दी जाती है। इसके लिए प्रशासन की तरफ रेट भी निर्धारित किए गए हैं।
- डॉ. रणवीर सिंह, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed