फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Informed girl students about new opportunities in science and research

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को विज्ञान एवं अनुसंधान में नए अवसरों की दी जानकारी

Sun, 15 Feb 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Informed girl students about new opportunities in science and research
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय जीसीएनईपी द्वारा दो दिवसीय आउटरीच प्रोग्राम माई वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान और अनुसंधान में नए अवसर के बारे में मुख्य जानकारी दी गई और छात्राओं को कैरियर के अवसरों के बारे में मुख्य मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. राजवंती शर्मा ने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान सोचने का एक तरीका है लेकिन विज्ञान में सोचना कैसे संभव है? यदि आपका मन जिज्ञासु है और आप अपने आसपास की चीजों पर सवाल उठाना और उनका पता लगाना पसंद करते हैं तो संभवत: आप वास्तव में वैज्ञानिक तरीके से सोचते हैं और शायद आपका झुकाव भी विज्ञान की ओर है।
विज्ञापन

ऐसे में फिर विज्ञान में डिग्री लेने के बारे में क्यों न सोचें? आज विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में कई रोमांचक विकल्प उपलब्ध हैं और ये बहुत अच्छा मौका है आप लोगों के लिए कि आप इसका भरपूर फायदा उठाए। कार्यशाला के पहले दिन डॉ. भारती मिश्रा के साथ महाविद्यालय की छह छात्राओं ने बीएआरसी के वैज्ञानिकों ने मुख्य विज्ञान और नए शोध के बारे में समस्याओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉकी गणित के सहायक प्रोफेसर के साथ बीएससी के सात छात्रों ने जीसीएनईपी के कैंपस में कॅरिअर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यशाला के अंत में एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें पहले दिन महाविद्यालय की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्र अंशु को पुरस्कार मिला और दूसरे दिन बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका को पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed