{"_id":"6404ed4f0d3179bd2507bfd4","slug":"inflation-faded-in-the-enthusiasm-of-holi-jhjhar-news-c-17-1-85440-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: होली के उमंग में महंगाई पड़ी फीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: होली के उमंग में महंगाई पड़ी फीकी
Mon, 06 Mar 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न चौक चौराहों व मेन बाजार में भी रंग बिरंगी पिचकारी, रंग-गुलाल खरीदने के लिए ग्राहक पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों ने उम्मीद जताई है कि महीने के पहले सप्ताह में ही होली का त्योहार आने के चलते अबकी बार लोग जमकर खरीदारी करेंगे।
दुकानदारों ने बताया कि चीन का सामान अबकी बार मार्केट में कम है, इसके चलते करीब 20 से 25 प्रतिशत महंगाई थोक बाजार में भी देखी जा रही है। हालांकि इससे दुकानदारी में फर्क नहीं पड़ रहा। दुकानदारों ने बताया कि हर्बल गुलाल रंग खरीदने के लिए विशेष मांग ग्राहकों की ओर से की जा रही है, जिन्हें पूरा भी किया जा रहा है। युवाओं की ओर से खुशबूदार गुलाल की मांग की जा रही है। 20 रुपये से लेकर 750 रुपये तक की कीमत की पिचकारी उपलब्ध है।
वहीं बेरी के शिव चौक से लेकर मेन बाजार तक दुकानदारों ने दुकानों को सजा रखा था। सबसे अधिक बच्चों की टैंक वाली व अन्य छोटी-बड़ी पिचकारी व हर्बल गुलाल की मांग रही। दुकानदार होलिका दहन के दिन ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
50 से 800 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध
बेरी मेन बाजार में पिछले कई वर्षो से रंग-पिचकारी की स्टाल लगाने वाले पवन उर्फ छांगा ने बताया कि अभी इक्का-दुक्का ग्राहक ही आ रहें। फाग से एक दिन पहले होलिका दहन के दिन ग्राहकों की भीड़ अधिक होने की उम्मीद है। इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी, गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए है। प्रेशर वाली पिचकारी 100 से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। टैंक के रूप में पिचकारी 150 से लेकर 800 रुपये तक की बिक रही है।
होली के रंगों से सेहत का भी रखेें ख्याल
बेरी नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुभाष दहिया का कहना है कि होली के त्योहार की मस्ती में अपनी सेहत की सुरक्षा का भी ख्याल रखना है। केमिकल युक्त रंगों की बजाय हर्बल गुलाल का प्रयोग ही ठीक है। कई बार केमिकल का रिएक्शन होने से त्वचा को नुकसान हो जाता है।
कोट्स-
पहले की अपेक्षा अबकी बार पिचकारी, रंग-गुलाल की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। लेकिन ग्राहक लगातार दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
- नीरज कुमार, दुकानदार।
होली के पर्व पहले सप्ताह में ही आया है जिससे खरीदारी बढ़ने की गुंजाइश ज्यादा है।
- संदीप कुमार, दुकानदार
बाजार में होली के पर्व को लेकर काफी मस्ती अभी से दिखाई दे रही है और ग्राहक पहुंच रहे हैं छोटी से बड़ी पिचकारी रंग गुलाल वह गुब्बारे खरीदे जा रहे हैं।
- राहुल कुमार, दुकानदार