फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   independence day celebrated, jhajjar, celebration,15th august, jhajjar

जिले भर में धूमधाम से मनाया आजादी का 70वां पर्व

Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
independence day celebrated, jhajjar, celebration,15th august, jhajjar
परेड - फोटो : bureau
स्थानीय बस स्टैंड परिसर में सोमवार को देश की आजादी का 70वां पर्व धूमधाम से मनाया गया। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ाण ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। गरिमापूर्ण समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और पुलिस व कैडेट्स शानदार परेड का मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन


गौरवमयी समारोह में उपायुक्त ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीद सैनिकों के परिजनों, और पूर्व योद्धाओं को सम्मानित किया। उन्होंने 70वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी जिलावासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका अदा करें। 
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री  मनोहर लाल के नेतृत्व में 'सबका साथ-सबका विकास’ तथा अंत्योदय के मूलमंत्र पर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हरियाणा राज्य के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है, क्योंकि एक नवंबर, 2016 को हरियाणा राज्य अपने गठन के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है, जिसे स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। स्वर्ण जयंती वर्ष हरियाणा एक और हरियाणवी एक’, सर्व हरियाणा, गर्व हरियाणा, पर्व हरियाणा के उद्देश्य से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सबका साथ सबका विकास की नीति की रूपरेखा तैयार करते हुए प्रदेश में सर्वांगीण विकास का नया माहौल तैयार किया है। ई-प्रणाली के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन व्यवस्था, सामाजिक पेंशन में निरंतर बढ़ोतरी, लिंगानुपात में सुधार और बेटियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, गांवों 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के लिए म्हारा गांव जगमग गांव, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाना, युवाओं को रोजगार परक बनाने के कौशल विकास केंद्र खोलना, जोखिम फ्री गांव बनाने के लिए कृषि एवं पशु धन बीमा योजना शुरू करना ऐसे अहम प्रयास है जिनसे निश्चित रूप से आमजन का जीवन स्तर ऊपर उठेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सैनिकों व पूर्व सैनिकों को पूरा मान सम्मान दिया है। उपायुक्त ने कहा कि हम सभी को शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए मिलकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उपायुक्त ने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह में जिला सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार, एसपी जशनदीप सिंह रंधावा, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. नरहरि बांगड़, नगराधीश विजय सिंह, एसडीएम प्रदीप कौशिक सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। उधर, बेरी में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

समारोह में ये हुए सम्मनित 
ओ.आर.पी. निरीक्षक जसबीर सिंह, निरीक्षक ललित, ईएएसआई ईश्वर सिंह, ईएचसी ईश्वर सिंह, इएएसआई मोहन लाल, मुख्य सिपाही  सुनिल ओआरपी चांद राम, मुख्य सिपाही  सुनील कुमार, बारबर सुरेंद्र कुमार, ईएएसआई हवासिंह, ईएचसी अशोक, सिपाही राकेश, सिपाही पवन कुमार, शिक्षा विभाग से अध्यापक कर्मबीर सिंह, स्काउट शन्नी, मानसी, स्नेलता,प्रोग्रामर आशीष, डा. राकेश, डा. सरिता गौरी, रामनिवास एमपीएचएस, सरेंश चंद्र लिपिक, नरेश कुमार पटवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, सुब्रत के. पनीग्राही मैनेजर ओपरेशन व टीम हिंदुस्तान पैट्रोलियम, चंद्र प्रकाश सहायक, धर्मदेव सहायक, राजबीर धनखड़ सेवादार, स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत शाहपुर, रामपुरा व बाबेपुर, नीरज कुमार लिपिक, जगदीश सिंह सचिव, डीआईपीआरओ नीरज कुमार अशोक कुमार वन अधिकारी, सुभाष कानूनगो, दिनेश कुमार पटवारी, कुलदीप सहायक उप-आबकारी, राशी सक्शेना, डा. जोगेंद्र एएमओ, डा. मोहमद खुमार, डा. जोगेंद्र बुधवार, रविश कुमार जे.ई., अमित कुमार, प्रदीप कुमार, मोहित, सागर व सुरेंद्र पाल सम्मानित हुए।



आयोजित कार्यक्रम में ये रहे विजेता
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम आर.ई.डी. स्कूल झज्जर, द्वितीय स्थान पर बीआर पब्लिक स्कूल दुजाना व तृतीय स्थान पर राजकीय कन्या विद्यालय की छात्राएं रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कार पब्लिक स्कूल खातीवास सवेरा स्कूल झज्जर और ओपर शैल्टर होम, हिमालय स्कूल झज्जर, डीपीएस दुजाना, एच.आर. ग्रीनफिल्ड, जीएवी पाटौदा के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परेड में हरियाणा पुलिस की प्रथम, हरियाणा पुलिस महिला की टुकड़ी द्वितीय व एन.सी.एसी. तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed