फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Inauguration of the statue of martyr soldier Pyarelal

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीद सिपाही प्यारेलाल की प्रतिमा का किया लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the statue of martyr soldier Pyarelal
09jjrp03-  गांव तुंबाहेड़ी के शहीद सिपाही प्यारेलाल यादव का प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए। स्रोत
झज्जर। भारत-चीन युद्ध के शहीद सिपाही प्यारेलाल यादव 13 कुमाऊं की जन्म भूमि में उनकी नवनिर्मित प्रतिमा के लोकार्पण व सम्मान समारोह का आयोजन वीर भूमि अहीरवाल के गांव तुंबाहेड़ी में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल सत्यवीर यादव कुमाऊं एंड नागा रेजीमेंट, कर्नल गोपाल, कमांडेंट अशोक कुमार यादव जाटूसाना, कर्नल ओपी यादव कर्नल चंदूलाल, मेजर डॉक्टर टीसी राव, सूबेदार मेजर दिलीप सिंह, कप्तान राजेंद्र सिंह गुड़ियानी, कप्तान चंद्र सिंह आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि कितनी विषम परिस्थितियों में युद्ध लड़ा गया जिसमें यह 120 वीर अहीरों की टुकड़ी ने 3,300 चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया और एक-एक सैनिक ने 10-10 को मार गिराया। वीरेंद्र दरोगा ने बताया कि रेजांगला की लड़ाई की वजह से ही आज हम लद्दाख को अपना हिस्सा रख सकते हैं वरना 1962 में चीन के पास चला जाना था। इस दौरान हवलदार रामफल और उनके परिवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed