{"_id":"69d02593a203f387a60fca35","slug":"inauguration-of-the-rainbow-colored-childrens-garden-in-kasar-village-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122493-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कसार गांव में सतरंगी बाल वाटिका का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कसार गांव में सतरंगी बाल वाटिका का किया शुभारंभ
Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-81:गांव कसार में सतरंगी बाल वाटिका के शुभारंभ पर मौजूद बच्चे, अभिभावक व अन्य लोग। स्रोत सम
- फोटो : अमर उजाला
बहादुरगढ़। कसार गांव में वंचित बच्चों की शिक्षा के उद्देश्य से सतरंगी बाल वाटिका का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन गांव के सरपंच टोनी कुमार ने किया। यह पहल उन बच्चों के लिए शुरू की गई है जिनका विभिन्न कारणों से स्कूलों में औपचारिक प्रवेश नहीं हो पाता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनता जनार्दन सेवा समिति के प्रधान धनराज तहलान ने की। इस अवसर पर सेव एजुकेशन कमेटी की दिल्ली व हरियाणा की सचिव शारदा दीक्षित ने बच्चों की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कई बच्चों के पास परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण वे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में यह वाटिका उन्हें अनौपचारिक शिक्षा प्रदान करेगी और गलत संगत से दूर रखने में मदद करेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कसार गांव के रिशाल सिंह, प्रेमचंद और राजेश ने संस्था को तन-मन-धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं कुमारी गुंजन ने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपनी सेवाएं देने की बात कही। इस मौके पर रिटायर्ड प्रोफेसर हिम्मत सिंह, सरोज, जयपाल सांगवान, सतवीर सिंह और सुमेश कौशिक ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं लक्ष्मण, हर्ष, अरुण, शुभम और रेखा ने संभाली।