फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   in volience 4 kill and 13 injured

आगजनी, फायरिंग 4 की मौत, 13 घायल

Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला /झज्ज्ार
ब्यूूराो/अमर उजाला /झज्ज्ार Updated Sat, 20 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
in volience 4 kill and 13 injured
आरक्षण आंदोलन की आड़ मेें उपद्रवियों ने शनिवार को जिले में जमकर तांडव मचाया। उपद्रवियों ने पुलिस थाना, चौकी, दुकानदार, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा समेत कई जगहों पर आग लगा दी। उपद्रवियों ने कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ के आवास पर जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


वहीं बचने के लिए लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं देर शाम धौड़ चौक पर पेट्रोल पंप फूंक दिया और एक्सिस बैंक की शाखा में भी आग लगा दी। एक दिन पहले कर्फ्यू लगने के बाद सेना ने शनिवार की सुबह 10.30 बजे शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसके बाद युवक धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे। कुछ ही देर में 400 से 500 उपद्रवियों का हुजूम उमड़ पड़ा। उसके बाद उन्होंने उत्पात मचाते हुए शहर की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने शहर की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, रेडलाइट और भी जो कुछ रास्ते में मिला तोड़ डाला। काफिला देखते ही देखते कृषि मंत्री के आवास पर भी पहुंच गया और जमकर तोड़फोड़ की।  
विज्ञापन


सेना-उपद्रवियों में दो बार भिड़ंत
उपद्रव के बाद 3:00 बजे सेना भी एक्शन मोड में नजर आई। सेना ने उपद्रवियों को खदेड़ना चाहा तो उन्होंने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो की मौके पर ही मौत हो गई और गोली लगने से 13 उपद्रवी घायल हो गए। एक ने उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उपद्रवियों ने भगत सिंह चौक पर मृतक का शव रखकर जाम लगा दिया। इसे संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। उपद्रवियों की रणनीति के कारण पुलिस बीच में और उपद्रवी पुलिस के दोनों तरफ हो गए। उसके बाद पुलिसकर्मी खुद को बचाने की जद्दोजहद करते दिखे। आनन-फानन में सेना ने किसी तरह स्थिति पर काबू कर पुलिसकर्मियों को वहां से सुरक्षित निकाला। गुस्साए उपद्रवियों ने दोबारा करीब 4:40 बजे सेना और उपद्रवियों के बीच दोबारा फायरिंग हुई।

सेना पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश
सेना और उपद्रवियों के बीच हो रही फायरिंग के बीच एक उपद्रवी ने सेना के जवानों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि जवानों ने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई और दोबारा स्थिति को कंट्रोल में जुट गए।


शहर को छोड़ा अपने हाल पर
जब लोगों को सेना और पुलिसकर्मियों की मदद सख्त जरूरत थी, तब जवान शहर को अपने हाल पर छोड़कर निकल गए। इसके बाद बेकाबू उपद्रवियों ने शहर में दोबारा तांडव मचाना शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने अंबेडकर चौक पर स्थित पेट्रोल पंप को आग लगा दी और मार्केट की दुकानों का शटर तोड़कर लूटपाट की।

पालिका बाजार की दुकानों को लूटा
उपद्रवियों ने सेना और पुलिस के जवानों के बाद पालिका बाजार के इलेक्ट्रिक दुकानों, कपड़े की दुकानों में तोड़फोड़ की और कई दुकानों में आगजनी की।

उपद्रवियों ने कहां-कहां की आगजनी
1. पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के घर में आग लगाई।
2.  झज्जर पुलिस थाना और चौकी में की आगजनी।
3. बिजली निगम का दफ्तर जलाया।
4. जहांआरा स्टेडियम में लगाई आग।
5. एसबीआई पटियाला को आग के किया हवाले।
6. बस स्टैंड के खाली बसों में लगाई आग।
7. पीडब्लूडी के रेस्ट हाउस में लगाई आग।
8. रेडक्रास भवन में लगाई आग
9. झज्जर के रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम में लगाई आग।
10. किसान भवन और पंचायत भवन में लगाई आग।
11. अलग-अलग जगहों पर 25 से 30 गाड़ियों में लगाई आग।
12. बेरी बस स्टैंड, बेरी पुलिस चौकी को आग के हवाले किया।

कहां-कहां हुई तोड़फोड़
1. कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के आवास पर तोड़फोड़
2. कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान और वर्तमान में बीजेपी के सदस्य आनंद सागर के घर में तोड़फोड़
3. अंबेडकर चौक पर स्थित मार्केट की दुकानों में तोड़फोड़, लूटपाट
4. पालिका बाजार की दुकानों में लूटपाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed