फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In the grip of encroachers, roads, walking too hard, jhajjar news

अतिक्रमणकारियों की गिरफ्त में सड़कें, पैदल चलना भी मुश्किल

Wed, 21 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 21 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए इन दिनों बाजार में गाड़ी से जाना तो दूर पैदल चलना भी बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके पीछे वजह साफ कि दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। यह समस्या दिन प्रतिदिन अत्यधिक गंभीर हो रही है। नगरपालिका प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का दावा किया था लेकिन उनके दावे फेल ही नजर आ रहे हैं। शहर के अधिकतर बाजारों में दुकानदारों के द्वारा अपनी दुुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इस समय दुकानों के बाहर लोगों ने जूते-चप्पल आदि की सैल लगाई हुई है, जिस कारण बाजार में जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। नपा की ओर से अभी तक इस बारे में कोई अभियान नहीं चलाया गया है। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

यहां है सबसे अधिक अतिक्रमण
नगर की अतिक्रमण समस्या लोगों के लिए एक आम समस्या है। इस समस्या से आमजन को हर रोज रूबरू होना पड़ता है। लेकिन पालिका प्रशासन ने अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला है। नगर के सिलानी गेट, थाने के सामने वाला बाजार, अंबेडकर चौक, पुराना बस अड्डा रोड, धौड़ चौक, तुलाराम चौक से सब्जी मंडी के गेट वाला बाजार सहित अधिकतर बाजारों में अतिक्रमणकारियों की वजह से बुरे हालात हैं।
विज्ञापन


बाजारों में रहती है जाम की स्थिति
अतिक्रमण के कारण शहर के बाजारों में भारी जाम लगा रहता है। दुकानदारों ने मुख्य बाजारों की सड़कों के दोनों ओर सात-सात फीट से अधिक जगह पर अतिक्रमण किया हुआ। इसके बाद वाहन आदि खड़े हो जाने के बाद रास्ता एक शंकरी गली बनकर रह जाता है। वहां से चौपहिया वाहन गुजरने पर जाम की स्थित पैदा हो जाती है। इस समस्या से भी लोगों को हर रोज रुबरु होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर भी जाम का कारण
अतिक्रमण की समस्या बाजारों में तो है ही लेकिन साथ में दूसरे तरीके का अतिक्रमण भी लोगों के द्वारा सिरदर्द का कारण बना हुआ है। शहर के कई मुख्य रास्तों पर बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के द्वारा रेती, रोड़ी और क्रेशर डाले हुए हैं। जिसके चलते वहां पर सामान लेने आने वाले वाहनों की वजह से जाम के हालात बने रहते हैं। ये बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर एक छोटा प्लाट किराए पर लेते हैं और फिर पूरी सड़क पर कब्जा जमा कर रखते हैं।

नहीं कर सका कोई अधिकारी इस समस्या को दूर
अभी तक उपमंडल स्तर पर और शहरी अध्यक्ष ऐसा कोई नहीं आया है जिसने इस समस्या का सामान किया हो। प्रशासन साल छह महीने में एक या दो दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हैं उसके बाद इतिश्री कर लेते हैं। कुछ महीनों पहले बनी सरकार की नई सरकार ने दावे किए थे कि झज्जर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा अभी तक धरातल पर वह बात नजर नहीं आई। ऐसी औपचारिकताएं पहले होती थी।

लोगों की नजर में समस्या
1. शहरवासी अमित नगरपालिका प्रशासन के द्वारा इस समस्या के बारे में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगरपालिका की नाकामी का कारण ही अतिक्रमण है। नगर में एक दिन अतिक्रमण अभियान चलता है, छह महीने बाद उसके बारे में सोचा जाता है।
2. शहरवासी सोनू शहर की अतिक्रमण समस्या एक आम समस्या है। इस समस्या को दूरस्त करने में सभी का सहयोग होना चाहिए। पालिका को इसमें सख्ताई दिखानी चाहिए ताकि अतिक्रमण का स्थायी समाधान हो सके।



शहरवासियों को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। नगरपालिका सचिव के बीमार होने के कारण इसमें देरी हो रही है लेकिन जल्द ही इस समस्या को खत्म किया जाएगा।
प्रदीप कौशिक, एसडीएम, झज्जर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed