{"_id":"696d45ae4121bc22fd00b36e","slug":"in-mens-snooker-pankaj-and-aditya-have-secured-their-places-in-the-final-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120438-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरुष स्नूकर में पंकज और आदित्य ने फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुरुष स्नूकर में पंकज और आदित्य ने फाइनल में बनाई जगह
विज्ञापन
फोटो-85: बहादुरगढ़ में हुई प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्त्रोत संस्था
बहादुरगढ़। 92वीं एसबीए नेशनल बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैम्पियनशिप 2025-26 के सीनियर पुरुष स्नूकर वर्ग का फाइनल मुकाबला तय हो गया है। टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ी पंकज आडवाणी और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। मुकाबले शाइनिंग स्टार बैडमिंटन अकादमी में खेले गए।
पहले सेमीफाइनल में पद्म भूषण से सम्मानित और 28 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने मध्यप्रदेश के केतन चावला को 5-1 से हराया। पंकज ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और बेहतरीन ब्रेक्स लगाते हुए लगातार फ्रेम जीते। उनके सटीक पॉट्स और अनुभव के आगे केतन ज्यादा देर टिक नहीं पाए।
दूसरे सेमीफाइनल में आदित्य मेहता ने लक्ष्मण रावत को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में मात दी। इसके अलावा 5वें से 8वें स्थान के लिए भी मुकाबले खेले गए। रयान रज्मी ने ध्वज हरिया को 3-0 से हराया जबकि सौरव कोठारी ने मलकीत सिंह को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
अंतिम स्थान निर्धारण मैचों में मलकीत सिंह ने ध्वज हरिया को हराकर 7वां स्थान हासिल किया। रयान रज्मी ने सौरव कोठारी को हराकर 5वां स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर मनमीत भाटिया ने पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता को शुभकामनाएं दीं। अब सभी की नजरें खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं।