फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   In 44 schools, one teacher is teaching the students up to class V.

44 स्कूलों में पांचवीं तक के विद्यार्थियों को एक-एक शिक्षक पढ़ा रहे

Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
In 44 schools, one teacher is teaching the students up to class V.
झज्जर। बच्चों की शिक्षा की नींव प्राइमरी स्कूल से रखी जाती है, लेकिन यहां शिक्षा की नींव भरभरा रही है। जिले के तीन राजकीय प्राथमिक पाठशाला में विद्यार्थी तो हैं, लेकिन शिक्षक नहीं है। जबकि 44 स्कूलों में पांचवीं तक के विद्यार्थियों को एक-एक शिक्षक पढ़ा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं उस स्कूल के साथ स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को जिम्मेदारी दी गई है वे अपने स्कूल से किसी भी शिक्षक को भेज कर अस्थाई व्यवस्था करें। रणखंडा गांव के स्कूल का टीम ने दौरा किया तो वहां एक शिक्षक मिला वह भी डावला के स्कूल से यहां पर शिक्षक न होने के कारण अस्थाई तौर पर भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस स्कूल में एक शिक्षिका नियुक्त की गई है। जो छुट्टी पर होने के कारण डावला स्कूल से शिक्षक शिव कुमार को यहां पर भेजा गया था। बच्चों ने बताया कि स्कूल में पानी तक की व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में बच्चे पानी स्वयं लेकर आते हैं या मिड डे मील बनाने वाली कर्मी पानी लेकर आती है। शिक्षा विभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक तरफ तो सरकार सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी तरफ प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति नहीं की जा रही है। जिला स्तर पर किसी भी अधिकारी के पास दूसरे स्कूल से किसी भी शिक्षक को इन स्कूलों में समायोजित करने की शक्ति नहीं हैं। हालांकि जटवाड़ा गांव का एक स्कूल एक ऐसा भी है जहां पर मात्र तीन विद्यार्थी हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए एक शिक्षक है। राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला छारा में 41 विद्यार्थी है, लेकिन एक भी शिक्षक यहां नहीं है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मेहंदीपुर में 35 विद्यार्थी स्कूल में है, लेकिन यहां भी एक भी शिक्षक नहीं है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रणखंडा में 24 विद्यार्थी है, लेकिन यहां भी कोई शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन

- 44 स्कूलों में हैं एक-एक शिक्षक
स्कूल का नाम छात्र संख्या शिक्षक
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहद 234 1
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला मांडोठी ब्रांच 73 1
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोछी 75 1
- राजकीय प्राथमिक पाठशाला चिमनी 153 1
-राजकीय प्राथमिक पाठशाला झज्जर-1 133 1
- राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला झज्जर 133 1 -------------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिक्षकों के समायोजन के लिए शिक्षा विभाग के मुख्यालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद जिन स्कूलों में शिक्षक अधिक हैं वहां से इन स्कूलों में शिक्षकों का समायोजन किया जा सकेगा। - दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed