फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Improvement will be done for Dujana to Birdhana and approach road

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुजाना से बिरधाना और अपरोच मार्ग का होगा सुधार

Thu, 17 Jul 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Improvement will be done for Dujana to Birdhana and approach road
झज्जर। दुजाना से बिरधाना जाने वाले मार्ग का सुधार किया जाएगा। इसके अलावा दुजाना अपरोच मार्ग की हालत भी ठीक की जाएगी। इन दोनों मार्गों को ठीक करने का काम पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से ऑनलाइन टेंडर लगा दिए गए हैं। इन दोनों विकास कार्यों पर करीबन 96.49 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

यहां बता दें कि पिछले काफी समय से दुजाना से बिरधाना और दुजाना अपरोच मार्ग की हालत काफी खराब है। इसमें गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से इस रोड का सुधार का काम करवाया जाएगा ताकि लोगों को समस्या का सामना नहीं करना पडे़।
विज्ञापन

इन दोनों प्रोजेक्ट पर 96 लाख 49 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर मांगे गए हैं। ऑनलाइन टेंडर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई रखी गई है। उसके बाद इसकी तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। जिस फर्म के रेट कम होंगे और वह निर्धारित शर्तें पूरी करेगा, उसको टेंडर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सड़कों की होगी मरम्मत
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से जिले की अधिकतर सड़कों के ऑनलाइन टेंडर मांगे हुए हैं। कई टेंडरों की प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ टेंडरों की प्रक्रिया जारी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।



मानसून के बाद बनेंगी सड़कें
फिलहाल मानसून चल रहा है, ऐसे में सड़कें बनाने का काम फिलहाल नहीं हो सकता है। इसलिए अब मानसून के बाद ही सड़कों के निर्माण और सुधार का काम किया जाएगा। यदि बारिश में सड़क बनती है तो वह तुरंत खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed