फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Importance of skill development explained by surprise inspection of ITI

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई का औचक निरीक्षण कर कौशल विकास का महत्व बताया

Thu, 02 Oct 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 02 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Importance of skill development explained by surprise inspection of ITI
-फोटो 55 : कौशल विकास को लेकर विद्यार्थियों से बातचीत करते अतिरिक्त निदेशक डा. सुमित सहरावत। वि - फोटो : samvad
बहादुरगढ़। औद्योगिक प्रशिक्षण व कौशल विकास हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक डाॅ. सुमित सहरावत ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहादुरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के सभी ट्रेड की कार्यशालाओं का निरीक्षण करते हुए सभी मशीनरी, टूल्स, साफ-सफाई और अन्य संसाधनों की भी जांच की। उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद करते हुए कौशल विकास का महत्व बताया। उन्होंने संस्थान में चल रहे स्पेशल रिपेयर और हाई सिक्योरिटी वॉल से संबंधित कार्यों की प्रगति भी देखी और प्रशिक्षकों को छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। छात्रों से संवाद करते हुए डाॅ. सहरावत ने कौशल विकास और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद डाॅ. सहरावत ने संस्थान परिसर में पौधरोपण भी किया और स्वच्छ, सुव्यवस्थित व प्रेरणादायक वातावरण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed