फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal abortion business exposed, alleged female doctor arrested

अवैध रूप से गर्भपात करने के धंधे का पर्दाफाश, महिला स्वास्थ्य कर्मी गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Illegal abortion business exposed, alleged female doctor arrested
बादली। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक क्लीनिक में अवैध रूप से गर्भपात करने के मामले का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से एक महिला स्वास्थ्य कर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला को अदालत को में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बादली में अवैध तरीके से गर्भपात का कार्य किया जा रहा है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने पीएनडीटी आफिसर डॉ. ममता की अगुवाई में टीम का गठन किया। टीम में डॉ. सुनीता, डॉ. हेमंत सचदेवा और अनिल कुमार को शामिल किया गया। टीम ने मदद के लिए पुलिस को भी साथ लिया। योजना बनाकर टीम ने बादली के उक्त क्लीनिक में एक डमी ग्राहक बनाकर भेजा। ग्राहक को 1500 रुपये भी दिए गए। 500-500 रुपये के इन तीन नोटों के नंबर नोट करके स्वास्थ्य अधिकारियों ने निशान लगा दिए। डमी ग्राहक और क्लीनिक चलाने वाली कथित डॉक्टर के बीच गर्भपात करवाने के लिए सौदा तय हो गया। डमी ग्राहक ने अग्रिम राशि के तौर पर तीनों नोट कथित महिला डॉक्टर को दे दिए और स्वास्थ्य अधिकारियों को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने नीलकमल मैटरनिटी स्किन केयर नामक क्लीनिक पर छापा मार दिया।
विज्ञापन

टीम ने क्लीनिक से गर्भपात में प्रयोग होने वाली दवाइयां और उपकरण बरामद किए। क्लीनिक से दवाइयों के साथ गर्भपात करने वाली किट मिली। एक अन्य किट की चार गोलियों में से एक गोली मिली। कुछ अन्य उपकरण भी मिले हैं। क्लीनिक चलाने वाली महिला नीलम को अधिकारियों ने काबू कर उसके पास से वे 1500 रुपये भी बरामद कर लिए जो उसने डमी ग्राहक से अग्रिम तौर पर लिए थे। टीम ने जब क्लीनिक संचालक की गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से भी गर्भपात करने वाली दवाइयां मिली। नोडल अधिकारी डॉ. ममता के अनुसार, क्लीनिक में कचरा निपटान की भी उचित व्यवस्था नहीं थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के कहने पर पुलिस ने मौके से ही नीलम को काबू कर लिया और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथित महिला डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार करके उसे कोर्ट में पेश किया। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि आरोपी महिला नीलम को पहले भी इसी तरह के केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उसको फिर अवैध रूप से गर्भपात करने का कार्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गैर कानूनी ढंग से रखी गई दवाइयों और उपकरणों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed