{"_id":"6a941c8bfa4bc696d90869b3","slug":"ikks-club-defeated-shah-satnam-in-the-womens-final-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-126702-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला वर्ग के फाइनल में ईक्क्स क्लब ने शाह सतनाम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला वर्ग के फाइनल में ईक्क्स क्लब ने शाह सतनाम को हराया
Sun, 30 Aug 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-55: वाटर पोलो चैंपियनशिप विजेताओं को ट्रॉफी देते हुए मुख्य अतिथि सतबीर सिवाच व अनिल खत्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में 8वीं कैप्टन कार्तिकेय हुड्डा मेमोरियल नॉर्थ जोन वाटरपोलो चैंपियनशिप का समापन हुआ। पुरुष और महिला वर्ग की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।
महिला वर्ग के फाइनल में ईक्क्स क्लब ने शाह सतनाम सिरसा को हराकर पहला स्थान हासिल किया। अनिशा को बेस्ट गोलकीपर और नव्या को बेस्ट प्लेयर चुना गया। पुरुष वर्ग में पंजाब की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। ब्लैक पैंथर ईक्कस हरियाणा ने रजत और वाइट टाइगर्स रामराय हरियाणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। चैतन्य को बेस्ट गोल कीपर और विदांशु को बेस्ट प्लेयर चुना गया।
विजेता ईक्क्स क्लब को 35 हजार रुपये नकद, स्वर्ण पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग की विजेता टीम को भी 35 हजार रुपये नकद और स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पूर्व आयुक्त सतबीर सिवाच ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री भी इस अवसर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी तैराकी और वाटरपोलो में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिवंगत कैप्टन कार्तिकेय हुड्डा के पिता नरेंद्र हुड्डा हर साल अपने बेटे की स्मृति में यह चैंपियनशिप आयोजित करते हैं।