फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   IGNOU exams will start from June 7

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात जून से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षा

Tue, 21 May 2024 05:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
IGNOU exams will start from June 7
झज्जर। इग्नू की परीक्षाएं 7 जून से शुरू होने जा रही है जो 13 जुलाई को समाप्त होंगी। पात्र विद्यार्थियों को हॉल टिकट जारी किए जा चुके है। यह टिकट इग्नू की वेबसाइट पर अपलोड किये जा चुके हैं।
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया की जिन विद्यार्थियों ने समय रहते परीक्षा फार्म ऑनलाइन नहीं भरा है, ऐसे विद्यार्थी 25 मई तक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर ऑफलाइन माध्यम से अपना परीक्षा फार्म जमा कर सकते है। इसके लिए विद्यार्थी को 1100 रुपये लेट फीस के अलावा 200 रुपये कोर्स के हिसाब से डीडी बनाकर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर जमा कर सकते हैं। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि हरियाणा के भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत,पानीपत, रोहतक और यमुनानगर जिलों में इग्नू द्वारा कुल 38 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। जिनमें से 9 परीक्षा केंद्र हरियाणा की विभिन्न जेलों में स्थापित किए गए हैं। जून माह में होने वाली परीक्षाओं में कुल जिला करनाल के अंतर्गत कुल 5 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। जिनमें से एक परीक्षा केंद्र करनाल जेल में है। इसके अलावा गुरु नानक खालसा कॉलेज, बुद्धा कॉलेज, विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज और जेके इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं बहुत व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। इग्नू द्वारा जारी आईडी कार्ड और हॉल टिकट साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed