{"_id":"6595b8a5adabf14060084c98","slug":"ignoring-age-rajan-won-gold-medal-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4659-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उम्र को दरकिनार कर राजन ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उम्र को दरकिनार कर राजन ने जीता स्वर्ण पदक
Thu, 04 Jan 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हाल ही में इंदौर में आयोजित हुई पावर लिफ्टिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता में 41 वर्षीय खिलाड़ी राजन सिंह ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। विजेता खिलाड़ी का बुधवार को पदक जीतकर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।
खिलाड़ी राजन सिंह ने बताया कि हाल ही में इंदौर में पावर लिफ्टिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता की मास्टर्स-1 कैटेगरी के 93 किलोग्राम भर वर्ग में हिस्सा लिया था और अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी राष्ट्र स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुका है। इंदौर में आयोजित हुए फेडरेशन कप में पदक हासिल करने के साथ ही राजन सिंह का चयन हांगकांग में होने वाली एशियाई पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। जिसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। राजन सिंह ने अपनी इस जीत का श्रेय कोच नीरज शर्मा और अपने माता-पिता को दिया है। राजन के कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज शर्मा ने बताया कि राजन बेहद प्रतिभावान खिलाड़ी है। अवश्य ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की बदौलत देश की झोली में पदक डालने का काम करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल कृष्ण और दिल्ली पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार ने राजन सिंह को जीत की शुभकामनाएं दी।