फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If work is not done on time, five thousand rupees will be deducted from salary.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तय समय पर काम नहीं किया तो वेतन से कटेंगे पांच हजार रुपये

Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
If work is not done on time, five thousand rupees will be deducted from salary.
झज्जर। शहरी निकाय निदेशालय के चीफ टाउन प्लानर केके वासनी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि कार्यालय में अपने काम के लिए वाले हर व्यक्ति की एंट्री करें । तय तिथि में काम भी करना होगा। यदि ऐसा नहीं होता तो जुर्माने के रूप में संबंधित अधिकारी के वेतन से पांच हजार रुपये कटेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय के चीफ टाउन प्लानर केके वासनी शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे अचानक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सभी ब्रांचों का निरीक्षण किया और काम कराने आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर उन्होंने अधिकारी से रजिस्टर लगाने तथा हर व्यक्ति की एंट्री करने के निर्देश दिए। रजिस्टर हेल्प डेस्क पर रखा जाएगा। इसमें आने वालों के नाम, मोबाइल नंबर, पता, काम और आवेदन किस ब्रांच में गया है जैसी जानकारी लिखी जाएगी। अब आवेदकों को अपने आवेदन के लिए बाहर सीएससी पर नहीं जाना होगा बल्कि अब नगर परिषद में से लोग आवेदन करवा सकेंगे। यह सुविधा पहले थी, लेकिन टैक्स ब्रांच कार्यालय में उपलब्ध थी। इसे अब हेल्पडेस्क पर शुक्रवार से शुरू करवा दिया है। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी में नाम, पता, एरिया संबंधी काम ठीक कराने के लिए ऑफलाइन मौके पर ही ठीक करके दिया जाएगा। इसके लिए अलग से आवेदन नहीं देना होगा। केके वासनी ने जिला नगर आयुक्त जग निवास के अलावा ईओ केके यादव, सचिव राजेश महत्ता, एमई मनदीप सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहा गया कि टैक्स ब्रांच से संबंधित कार्यों के लिए लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं आनी चाहिए। जिनके कागजात पूरे हैं, उनके काम तुरंत होने चाहिए। यदि कोई कमी है तो उसे पूरा कराकर जल्द काम कराएं। टैक्स पर छूट दी हुई है। ज्यादा से ज्यादा प्राॅपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन कराकर टैक्स भरवाकर लोगों को छूट प्रदान करें।
विज्ञापन



लोगों की शिकायत सुनी मौके पर कराया समाधान
चीफ टाउन प्लानर ने निरीक्षण के दौरान नगर परिषद में काम कराने आए लोगों से बातचीत की। अधिकतर लोग अधिक प्रॉपर्टी टैक्स, गारबेज टैक्स ज्यादा आने व नाम, पता आईडी में गलत होने की शिकायत लेकर आए थे। इसे अधिकारी ने तुरंत समाधान के निर्देश दिए और उसे ठीक भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन





नप उपप्रधान ने किया वार्डों में कामों का निरीक्षण
नगर परिषद की उपप्रधान अंशुल प्रवीण गर्ग ने शुक्रवार को शहर के कई वार्डों का दौरा कर कामों का निरीक्षण किया। अधिकतर जगहों पर काम संतुष्टिजनक पाए गए। बता दें कि वीरवार को फाइनेंस कमेटी की बैठक के बाद जिला नगर आयुक्त ने कमेटी सदस्यों को कामों की जांच के लिए एक दिन का समय दिया था। इसी के तहत उपप्रधान अंशुल गर्ग ने शुक्रवार को वार्ड चार, छह, नौ, 10, 12, 17 व 19 में हुए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य सही मिले हैं। शहर का विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed