{"_id":"6092ff288ebc3e47774683ef","slug":"if-the-cylinders-did-not-work-then-bring-the-concentrator-and-save-the-infected-bahadurgarh-news-rtk6073392196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर से काम नहीं चला तो कन्संट्रेटर लाकर संक्रमितों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर से काम नहीं चला तो कन्संट्रेटर लाकर संक्रमितों को बचाया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर के वार्ड 18 के पार्षद युवराज छिल्लर कोरोना महामारी की इस विकट घड़ी में लोगों को प्राणवायु देने में जुटे हुए हैं। अब तक गैस सिलिंडर से कई लोगों तक ऑक्सीजन पहुंचाकर उनकी जान बचाई और अब क न्संट्रेटर लेकर आए हैं।
युवराज इस मशीन से भी कोरोना पीड़ितों को प्राणवायु देकर उनका जीवन बचा रहे हैं। ये ऑक्सीजन देने वाली मशीन लाते ही सबसे पहले वार्ड के विवेकानंद नगर में ले गए, जहां वार्ड निवासी 63 वर्षीय प्रेमचंद गुप्ता का ऑक्सीजन लेवल दमा की बीमारी से 70 पर पहुंच गया था।
ऑक्सीजन क न्संट्रेटर मशीन का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला और मशीन की मदद से प्रेमचंद का ऑक्सीजन लेवल 15 मिनट में 90 तक पहुंच गया। उन्होंने राहत की सांस ली। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की टीम के सक्रिय सदस्य पार्षद युवराज छिल्लर इस मशीन के साथ-साथ ऑक्सीजन सिलिंडर कोरोना पीड़ितों तक पहुंचाकर उनका जीवन बचा रहे हैं। इस मौके पर डॉ. अजय, अजीत राठी और अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगजीत तहलान ने भी बांटे स्टीमर
नेहरू पार्क निवासी जगजीत तहलान ने कोरोना संक्रमितों के लिए और संक्रमण से बचाव के लिए इलेक्ट्रिक स्टीमर बांटे। उन्होंने इनका वितरण अपने बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार सतीश तहलान के माध्यम से किया। सतीश ने डाक्टरों के हवाले से कहा कि हल्के संक्रमण वाले रोगी तो केवल हर दिन चार बार भांप लेने से ही ठीक हो जाते हैं। जबकि कोरोना के गंभीर रोगियों को लिए भी भांप लेना बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसलिए उनके छोटे भाई जगजीत ने कुछ स्टीमर खरीदकर जरूरतमंदों की मदद के लिए निशुल्क बंटवाए हैं।