{"_id":"66e77c9063372035200870c4","slug":"if-congress-government-is-formed-then-miscreants-will-not-be-allowed-to-live-hooda-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109878-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की सरकार बनने पर बदमाशों को नहीं रहने देंगे : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की सरकार बनने पर बदमाशों को नहीं रहने देंगे : हुड्डा
Mon, 16 Sep 2024 06:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो 69: आसौदा गांव में लोगों को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
बहादुरगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को आसौदा गांव में आयोजित आशीर्वाद सभा में बदमाशों को चेतावनी दी। कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बदमाशों को प्रदेश में रहने नहीं देंगे। इससे पहले या तो बदमाशी छोड़ दें या फिर हरियाणा छोड़ दें, क्योंकि विकसित और सुरक्षित हरियाणा बनाना ही कांग्रेस सरकार का मकसद है।
हुड्डा ने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र जून के लिए वोट की अपील की। आशीर्वाद सभा में हुड्डा को उनके जन्मदिन पर फूलों की माला पहनाकर बधाई दी गई। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस ने अपराध का सफाया किया था और 10 साल प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज चलाया। इससे प्रदेश ने खूब तरक्की की। हरियाणा विकास के मामले में देश का नंबर वन राज्य बना, लेकिन भाजपा ने 10 साल में हरियाणा को अपराधियों की शरणस्थली बना दिया।
प्रतिदिन व्यापारियों से फिरौती मांगी जाती है और उनपर फायरिंग की जाती है। रोज 3-4 हत्या, 5 बलात्कार, 13 अपहरण की वारदात होती है। कोई भी व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता, लेकिन अब खौफ के इस साम्राज्य का खात्मा होने जा रहा है।