फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I put salt in the pot and pledged not to consume intoxicants

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोटे में नमक डालकर नशा न करने का संकल्प लिया

Mon, 28 Jul 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
I put salt in the pot and pledged not to consume intoxicants
फोटो कैप्शन 74: ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस अधिकारी।
बादली। नशे के खिलाफ जंग में हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार एक मजबूत भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में ब्यूरो की रोहतक यूनिट ने नशे के विरुद्ध एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान के तहत जिले के नशा प्रभावित क्षेत्र हलका के बामडोला गांव में ‘नमक लोटा अभियान’ चलाया। इसमें गणमान्य व्यक्तियों ने पारंपरिक तौर से लोटे में नमक डालकर नशा न करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान एनसीबी प्रमुख व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा और पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व निर्देशन में संचालित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से दूर रखना और एक नशा-मुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक समाज की दिशा में प्रेरित करना है। इस अवसर पर यूनिट के सहायक उप निरीक्षक दवेंद्र दलाल ने स्थानीय लोगों को नशे की हानियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, बल्कि उसका मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक संतुलन भी बिगाड़ देता है। आगे उन्होंने एनसीबी की ओर से चलाई जा रहे ‘नमक लोटा अभियान’ की सांस्कृतिक महत्ता पर भी प्रकाश डाला। यह हरियाणवी परंपरा में दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जनता के साथ खुलकर संवाद किया गया और उन्हें बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसे जड़ से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार और एनसीबी की ओर से चलाए जा रही साइक्लोथॉन मुहिम, ई-पलेज और नशा मुक्त जीवन–बेकैट चैलेंज जैसी पहलों से जुड़ने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed