फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I liked the quilt heavy on the blanket, the Jaipuri quilt

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंबल का व्यापार रजाई पर भारी, जयपुरी ऊनी रजाई की मांग बढ़ी

Mon, 28 Nov 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
I liked the quilt heavy on the blanket, the Jaipuri quilt
झज्जर। सर्दी बढ़ने के साथ गर्म कपडे़ और रजाई, गद्दों का कारोबार बढ़ने लगा है। इस बार कम वजन वाले कंबल रजाई पर भारी पड़ रहे हैं। गर्म कंबल की बिक्री अधिक हो रही है। रजाई के व्यापारियों ने बताया कि रजाई का व्यावसाय काफी कम हो रहा है, जबकि जयपुरी रजाई और ऊनी कंबल की बिक्री काफी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

शहर में पिछले वर्षों की भांति अबकी बार रजाई के काफी कम ग्राहक पहुंच रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि रजाई की शहरी क्षेत्रों में मांग बहुत कम हो गई है क्योंकि शहरवासी जयपुरी रजाई व कंबल सर्दी से बचाव के लिए खरीद रहे है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी महिला पुरुष रजाई भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं। रजाई भरने वाले शकील बिहार निवासी ने बताया सिरोही का भाव 160 से 170 रुपये प्रति किलो का चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह भी रूई भी कई किस्मों की बाजार में आई है जिनमें से मलाई रुई का भाव 160 रुपये , फाइबर रूई का भाव 280 रुपये प्रति किलो, देशी रुई का भाव 250 रुपये प्रति किलोग्राम है। 800 से एक हजार रुपये में एक रजाई की कीमत पड़ती है। जबकि कंबल की कीमत 1500 से लेकर ढाई हजार रुपये तक बाजार में बताई गई है। हालांकि कंबल के रेट 500 रुपये से शुरू हो जाते हैं। हालांकि उनका कहना है कि आगामी दिनों में जैसे ही सर्दी बढ़ेगी रजाई की डिमांड भी बढ़ जाएगी। शालू , अनीता, मनजीत , शकुंतला, रामहेर आदि ने बताया कि कंबल कितना भी महंगा हो लेकिन रजाई की बात अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed