फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I have no interest in wrestling federation: Dipendra

कुश्ती फेडरेशन में मेरी कोई रुचि नहीं : दीपेंद्र

Sat, 06 May 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
I have no interest in wrestling federation: Dipendra
बहादुरगढ़। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कुश्ती फेडरेशन में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है और न ही फेडरेशन की राजनीति करने का कोई इरादा है। उन्होंने कहा कि वे हरियाणा की राजनीति में व्यस्त हैं, लेकिन बेटियों को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके हर कदम पर साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और हरियाणा के महासचिव राकेश कोच भी दीपेंद्र हुड्डा पर पहलवानों को भड़काने का आरोप लगाते आए हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर इस तरह के आरोप लगाकर कोई अपना दोष छुपाना चाहता है तो ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हर कदम पर उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को यहां बेरोजगार जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता केवल अपनी बेटी को बचाने का लक्ष्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार में मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच से छेडख़ानी के आरोप हैं। उधर हिस्ट्रीशीटर पर पहलवानों के यौन शोषण के आरोप है। उन्होंने कहा कि क्या कोई भाजपा नेता अपने घर की बेटी को इन आरोपों के साथ किसी के खिलाफ धरने पर बैठा सकता है। उन्होंने कहा कि ये विषय राजनीति का नहीं है। भाजपा सरकार को भी राजधर्म का पालन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। बहादुरगढ़ के महेश्वरी भवन में बेरोजगार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर ने किया। सांसद हुड्डा से युवाओं ने रोजगार के मुद्दे पर सवाल भी किए। दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा आज बेरोजगारी में नंबर-1 हो गया है। युवा रोजगार के लिए जमीन बेचकर देश से बाहर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed