फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I am not old yet, will not retire from politics: Rao

शहीदी दिवस के बहाने झज्जर की धरा पर शक्ति प्रदर्शन कर गए राव इंद्रजीत

Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
I am not old yet, will not retire from politics: Rao
शहीदी दिवस समारोह में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। राव तुलाराम के शहीदी दिवस के बहाने से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने झज्जर की धरा पर शक्ति प्रदर्शन किया। अहीरवाल क्षेत्र से ही नहीं बल्कि प्रदेशभर से जन सैलाब उमड़ा। अहीरवाल क्षेत्र के विधायक, मंत्रियों सांसदों के अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन न तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम और न ही फोटो किसी पोस्टर में दिखा। इतना ही नहीं सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के अलावा किसी ने मंच से सीएम का नाम तक नहीं लिया।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत ने जनता से मन की बात करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि एक बार उनका मन संयास का था लेकिन अब वह राजनीति से संयास नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके दुश्मन उन्हें संन्यास लेने नहीं दे रहे हैं साग्निक तौर पर कील ठोकने व रोकने का काम करते हैं और उनकी कसर निकाल कर रिटायरमेंट लूंगा। उन्होंने लोगों से रायशुमारी के लहजे में पूछा कि मैं सेहत मंद हूं तो संयास क्यों लूं। क्षेत्रीय राजनेताओं पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी वह दूसरे लोगों से दौड़ में आगे निकल सकते हैं तो संयास का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन

राव ने कहा कोरोना के कारण 2 साल लोगों से रूबरू नहीं हो पाया। लंबे समय बाद आप से मन की बात करने आया हूं। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर विजयी हुई। तीन महीने बाद ही विधानसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत 50 फीसदी रह गया। जबकि 75 पार का नारा दिया गया था। उन्होंने कहा वो भी मुगालते में थे कि शायद 80 सीटों पर विजय हासिल होगी लेकिन भाजपा अहीरवाल को छोड़कर कही भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहीरवाल में भी पार्टी के कुछ जयचंदों ने सीटें हरवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन जयचंदों को पार्टी ने इनाम देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मैं 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रहा हूं। अगर गलत होता तो लोग मुझे बार बार अपना प्रतिनिधि नहीं चुनते। राजनीतिक लोगों का फर्ज है कि लोगों की भावनाओं को समझकर उनकी भलाई करें। जनता के विश्वास पर खरा उतरते है इसलिए लोग बार-बार चुनते है।

पैराशूट नेताओं को दिया करारा जवाब
राव इंद्रजीत सिंह ने इशारों इशारों में कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं एक जो पैराशूट के जरिये ऊपर से आते हैं दूसरे जनता के बीच से नीचे से आते हैं। मैं राजनीति में नीचे से आया हूं। जनता मेरे साथ है इसलिए मुझे नीचे से आना पड़ा। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिपहसलार बताते हुए कहा कि मैं नरेंद्र भाई मोदी का वजीर हूं। भाजपा मेरी पार्टी है। जिस थाली में खाता हूं उसमें छेद नहीं करता। राव ने कहा, मैं इस मंच के माध्यम से कुछ नहीं मांगता। अपने इलाके और अपने लोगों के लिए सम्मान मांगता हूं। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बैठे है निश्चित ही संघ के भी कुछ लोग यहां होंगे जो मुझे कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन जो असली बात है वो कहकर रहेंगे। अपने विरोधियोें को कहा कि जीवन में दुश्मन रखना भी बहुत जरूरी है। मैं अपने दुश्मनों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे रेस में बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed