फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband's family members accused for fight

ससुरालियों पर मारपीट का आरोप

Thu, 04 May 2017 11:42 PM IST
amarujala/Bahadurgadh
amarujala/Bahadurgadh Updated Thu, 04 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
हिसार जिले के निवासी एक व्यक्ति ने बहादुरगढ़ निवासी ने अपने ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बरवाला (हिसार) वासी विकास उर्फ विक्की ने कहा कि 16 अप्रैल 2016 को उसकी शादी बहादुरगढ़ निवासी रितु के साथ हुई थी। विवाद के चलते वह दो महीने पहले अपने मायके बहादुरगढ़ में आ गई। काफी मनाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। गत 1 मई को वह अपनी दुकान के जूतों के सैंपल के लिए बहादुरगढ़ के फुटवीयर पार्क में आया था। काम पूरा होने के बाद वह पकोड़ा चौक पर एक पकोड़े की दुकान में आ गया। खाना खाने के बाद जब वह मेन रोड पर आकर बरवाला की बस का इंतजार कर रहा था तो तभी उसके ससुर की दुकान का नौकर वहां बाइक पर आया।
विज्ञापन


मेरी उसके साथ बातचीत हुई तो उसने कहा कि अब बस यहां से नहीं बाइपास से जाती है, मैं आपको छोड़ दूंगा। इस पर वह उसकी बाइक पर बैठा गया। जोकि उसे बाजार से होते हुए किला मोहल्ला स्थित एक गली में ले गया। उक्त गली बंद थी और वहां पहले से ही उसका ससुर, साले सहित कई रिश्तेदार मौजूद थे। उनके हाथों में लोहे की राड, कस्सी के बिट्टे थे। उन्होंने मेरी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग आए तो वे भाग गए। मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवाहिता ने भी ससुरालजनों पर दहेज का केस दर्ज करवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed