फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband lodged a complaint at the police station for calling his wife Corona positive without conducting a test

बिना टेस्ट कराए पत्नी को कोरोना पॉजिटिव बताने पर पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Husband lodged a complaint at the police station for calling his wife Corona positive without conducting a test
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में क्षेत्र के एक गांव की महिला को कोरोना पॉजिटिव बताने पर मामला पुलिस चौकी पहुंच गया। इस बारे में महिला के पति ने विभाग की लापरवाही बताते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, सिविल सर्जन का कहना है कि रिकॉर्ड में मरीज का नाम व मोबाइल नंबर बिल्कुल सही है। मरीज को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना बेरी की छुछकवास पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी मायके गई हुई है और उसने कोई कोरोना टेस्ट भी नहीं करवाया, फिर भी स्वास्थ्य विभाग उसे पॉजिटिव बता रहा है। युवक ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पीएचसी के डॉक्टर का उसके पास फोन आया। डॉक्टर ने बताया कि उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब उसे क्वारंटीन रहना होगा। इस पर युवक ने चिकित्सक को बताया कि उसकी पत्नी 20 दिन से मायके में रह रही है, जबकि उसका बेटा उसके पास है। उसकी पत्नी ने कोई टेस्ट भी नहीं करवाया, ऐसे में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ सकती है।
विज्ञापन

सवाल : जब पत्नी-बेटा अलग-अलग जगह तो टेस्ट कराने का मैसेज कैसे आया
युवक ने जब अपने पुराने मैसेज चेक किया तो छह सितंबर को उसकी पत्नी और बेटे के टेस्ट का मैसेज आया हुआ था। वह इस बात से हैरान रह गया कि पत्नी और बेटा दोनों अलग-अलग जगह पर हैं। दोनों ने ही अपना भी टेस्ट नहीं करवाया, फिर उसकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ गई। पीड़ित युवक का यह भी कहना है कि उनके घर में दो कमरे हैं जिसमें एक में उसकी पत्नी को रखा गया है, वहीं दूसरी ओर दो बच्चों सहित वे चार लोग अपने घर में कैद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी पता करने को पुलिस को दी शिकायत
झज्जर के सीएमओ डॉ. संजय दहिया का कहना है कि रिकॉर्ड के अनुसार विभाग ने जो रिपोर्ट उक्त मामले में दी है, वह बिल्कुल सही है। गड़बड़ी कहां है इसकी जांच के लिए विभाग की तरफ से भी पुलिस को शिकायत दी गई है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के हिसाब से वे सभी एहतियात बरती जाएंगी जो स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन में हैं। लेकिन कहीं कोई गड़बड़ है उसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

छुछकवास पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि इस बारे में पुलिस को एक शिकायत मिली है। शिकायत में कोरोना की गलत रिपोर्ट दिए जाने की बात कही गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed