फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband hits wife with a canter, wife admitted to PGI

Jhajjar-Bahadurgarh News: पति ने पत्नी को कैंटर से टक्कर मारी, पत्नी पीजीआई भर्ती

Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 05 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Husband hits wife with a canter, wife admitted to PGI
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत गांव छुछकवास में पति द्वारा अपनी पत्नी को कैंटर से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर लगने के बाद महिला घायल हो गई, उसको उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती करवाया गया। महिला ने घटनाक्रम की सूचना छुछकवास पुलिस को दी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छुछकवास निवासी महिला सुनील ने बताया कि करीब 11 वर्ष पहले उसकी शादी गांव धवाली पानीयाला मोड़ राजस्थान निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। उसकी बहन पूनम की शादी भी महेंद्र के भाई गोरधन के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज को लेकर उनको परेशान करते थे। दोनों पक्षों में कई बार समझौते भी हुए हैं। पिछले दो साल से सुनील व उसका पति महेंद्र गांव छुछकवास में रह रहे थे। गत दो मई को जब महेंद्र की पत्नी सुनील मातनहेल मार्ग पर लकड़ी लेने के लिए गई हुई तो छुछकवास के पास पीछे से कैंटर चालक ने कैंटर चढ़ाने की कोशिश की। इस पर सुनील खेतों की तरफ भाग गई। इसके बाद चालक कैंटर को दोबारा से लाया और सुनील को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद महिला ने देखा तो कैंटर उसका पति महेंद्र चला रहा था। महिला ने अपने पति महेंद्र, उसके भाई गोरधन व पिता मूलचंद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिखित में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पति द्वारा पत्नी को कैंटर से टक्कर मारने की शिकायत मिली है। पत्नी की शिकायत पर पति, पति के भाई व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
- अशोक कुमार, जांच अधिकारी, छुछकवास चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed