{"_id":"6142477c8ebc3e227f7069c9","slug":"husband-and-wife-died-after-being-buried-in-the-rubble-jhjhar-news-rtk6240096124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबने से पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन
मलबे में दबने से दंपती की मौत
पशु चारे के लिए बनाए कमरे की छत गिरने से नीचे दबे दंपती, दो घंटे के बाद निकाला
- मुख्य समाचार
फोटो : 17 से 20
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। गांव दुबलधन पाना किरमाण में बुधवार को पशु चारे के लिए बनाए कमरे की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। छत के नीचे दबने के करीब दो घंटे बाद परिजनों को पता चला तो कड़ी मशक्कत के बाद दंपती को मलबे से बाहर निकाला। आनन-फानन में बेरी के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा। जहां से शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार गांव दुबलधन पाना किरमाण निवासी लाल सिंह (65) पुत्र शेर सिंह, पत्नी शकुंतला करीब (62) बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने मकान से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर पशु चारे के लिए बनाए कमरे से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। इस दौरान धमाके के साथ कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए। मलबे में दबने से दोनों की मौत हो गई।
वर्जन
गांव दुबलधन पाना किरमाण में कमरे की छत की गिरने से पति-पत्नी की मलबे में दबने से मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।