फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hungama

युवकों ने बस स्टैंड पर छात्रा को जड़ा तमाचा, हंगामा

Sat, 07 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर(बादली)
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर(बादली) Updated Sat, 07 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
hungama
हालांकि तमाचा जड़ने के बाद बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रा की शिकायत दर्ज की गई। घटना की वीटी होते ही शहर में नाकेबंदी कर बाइक सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने छात्रा की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार एक छात्रा शहर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने आती है। एक मनचला बाइक सवार युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन


लेकिन वह लगातार उसे अनदेखा करती जा रही थी। धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी। शुक्रवार को मनचले युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ बस स्टैंड पर छात्रा का रास्ता रोक लिया तथा बदतमीजी करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने एक के बाद एक दो तमाचे छात्रा के मुंह पर जड़ दिए। इस घटना से एक दम वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। जब तक कि लोग इक्ट्ठा होते तब तक वह दोनों युवक वहां से भाग गए। छात्रा ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्पेशल कमांडो फोर्स व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वहीं पर छात्रा के बयान दर्ज किए तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरे घटनाक्रम के दौरान लगभग एक घंटे तक बस स्टैंड परिसर में हंगामा रहा। इस बारे में जब महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed