फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Humanity torn to shreds...Parents threw away the newborn, dogs made a morsel of it

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानवता तार-तार... मां-बाप ने फेंकी नवजात, कुत्तों ने बनाया निवाला

Thu, 01 Feb 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Humanity torn to shreds...Parents threw away the newborn, dogs made a morsel of it
बहादुरगढ़। शहर में बुधवार को मानवता तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पुराना कोर्ट परिसर के पास बुधवार की दोपहर सेना की खाली पड़ी जमीन पर एक नवजात बच्ची का धड़ मिला है। शरीर पर कपड़े लिपटे मिले हैं। इससे पुलिस का अनुमान है कि मां-बाप ने नवजात बच्ची को जमीन में दबाया होगा या फेंक दिया होगा। कुत्ते नवजात का आधा शरीर खा गए। बच्ची का सिर नहीं मिला है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कुछ बच्चे सेना की खाली पड़ी जमीन पर खेलने पहुंचे तो उन्होंने एक गड्ढे में शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को गड्ढे में डालकर तौलिये से ढका गया था। वहां काफी संख्या में कुत्ते भी थे। सूचना पाकर सेक्टर-6 थाना प्रभारी महेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया। करीब एक घंटे बाद एफएसएल टीम पहुंची। शव से सिर गायब था। एफएसएल टीम ने जांच पूरी करने के बाद शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अभी पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। संभावना है कि पोस्टमार्टम पुलिस चिकित्सकों के बोर्ड से कराया जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन...



-पुराना कोर्ट परिसर के पास खाली जमीन पर एक नवजात बच्ची का शव मिला है। नवजात बच्ची को मारकर दबाया गया है या किसी अन्य कारणों से फेंका है? ये अभी जांच का विषय है। नवजात बच्ची 10 से 15 दिन की प्रतीत हो रही है। अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
-फोटो 54 : मौके पर जांच करती सेक्टर-6 थाना पुलिस और एफएसएल टीम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed