फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Human organs found in rotten condition in JLN pump house

Jhajjar-Bahadurgarh News: जेएलएन पंप हाऊस में सड़ी-गली अवस्था में मिले मानव अंग

Tue, 21 Mar 2023 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Human organs found in rotten condition in JLN pump house
साल्हावास। जवाहर लाल नेहरू कैनाल साल्हावास पंप हाउस में मानव अंग सड़ी-गली हालत में बरामद हुए हैं। पुलिस ने उन्हें पानी से बाहर निकलवाकर पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। उन्हें पहचान के लिए 72 घंटे तक यहां पर रखा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि ये अंग 25 जनवरी को लापता हुई साल्हावास गांव की किशोरी के हैं। पुलिस ने इन अंगों का डीएनए टेस्ट करवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि इनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 जनवरी को साल्हावास गांव से एक किशोरी लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 जनवरी को करवाई गई थी। 26 जनवरी को ही सुबह नौ बजे नहर के किनारे लड़की के चश्मे, शॉल और चप्पल मिले थे जिसके बाद लड़की के नहर में डूबने की आशंका के तहत पुलिस ने 20 दिनों तक सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने नहर से पानी चले जाने के बाद मशीनों से नहर में मिट्टी की खुदाई भी करवाई थी लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हो पाया था। करीब 50 दिन बीत जाने के बाद अब गली सड़ी अवस्था में शरीर के अंग हाथ पैर मिले हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि यह शरीर के अंग गुमशुदा लड़की के ही हैं। वास्तविकता तो डीएनए जांच करवाने बाद ही सामने आएगी। थाना प्रभारी साल्हावास जयभगवान गली-सड़ी अवस्था में मिले शरीर के अंगों का डीएनए जांच करवाई जाएगी। गुमशुदा लड़की के माता-पिता का डीएनए करवाकर उनसे मिलान करवाया जाएगा। उसके बाद ही पूर्ण रूप से पुष्टि हो सकेगी कि ये शरीर के अंग गुमशुदा लड़की के हैं या किसी और के हैं ।
विज्ञापन

- ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed