फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HTET: women aspirant's husband arrested

एचटेट परीक्षा: महिला परीक्षार्थी का पति भी गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Tue, 17 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा के दौरान रविवार को सायंकालीन सत्र में आंसर की के साथ पकड़ी गई तीन महिला परीक्षार्थियों में से सोमवार को पुलिस ने एक के पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस उससे आंसर की को लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस ने दो महिला परीक्षार्थियों को कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


एक परीक्षार्थी को कल ही जमानत मिल गई थी।  पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और अन्य गिरफ्तारी भी हो सकती है।
एचटेट परीक्षा के दौरान रविवार को पुलिस ने शिकायत के बाद स्थानीय सुभाष नगर निवासी सविता, माता गेट निवासी सुमित्रा और निलोठी निवासी प्रवीन कुमारी को आंसर की के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले  में  सोमवार को चौथी गिरफ्तारी सुकेश की हुई। वह रविवार को पकड़ी गई परीक्षार्थी सविता का पति है। पुलिस ने सविता से मिली जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की तह में जाने के प्रयास में लगी है।

पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश ने कहा कि गिरफ्तार तीनों परीक्षार्थियेां को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस की जांच अब सुकेश से मिलने वाली जानकारी के आधार पर ही आगे बढ़ेगी। अगले दो तीन दिन में मामले से पर्दा उठा दिया जाएगा। उन्होंने फिलहाल इसका खुलासा करने से मना कर दिया कि आंसर की कहां से किस प्रकार मिली।

परीक्षा के आरंभ से ही प्रवीन रही निशाने पर
एचटेट परीक्षा में आंसर की मामले में गिरफ्तार एक परीक्षार्थी प्रवीन कुमारी परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के साथ ही स्टाफ की नजर में आ गई थी। अंदर जाने से पहले हुई छानबीन में उसके हाथ पर कुछ लिखा मिला था। पूछताछ पर उसने बताया कि उसने नाम लिखा हुआ है।


इसके बाद स्टाफ ने अच्छे से उसके हाथ धुलवाए। स्टाफ की मानें तो उसके बाद भी प्रवीन की हरकत अजीब रही। अंत में आंसर की मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया। परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीसी अनिता यादव ने भी छात्रा से बातचीत कर  ब्योरा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed