{"_id":"60830e3f8ebc3ed1ea3f59db","slug":"hospital-filled-with-patients-demand-for-oxygen-increased-bahadurgarh-news-rtk605737258","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों से भरे अस्पताल, ऑक्सीजन की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों से भरे अस्पताल, ऑक्सीजन की मांग बढ़ी
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़ी है। अस्पताल मरीजों से भरे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए अस्पताल अपने यहां ऑक्सीजन का पूरा स्टॉक चाहते हैं। हालांकि प्रशासन के प्रयासों के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति सही है। घरों में आइसोलेट हुए कुछ रोगियों को भी ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे कई लोगों ने अपने सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरवाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
कोविड-19 संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ने से अस्पतालों में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग पूरी करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। ऑक्सीजन को लेकर जगह-जगह मारामारी मची हुई है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहता हुए अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करवा रहा है। स्टॉक खत्म होने से पहले ही पानीपत प्लांट से वीरवार रात को पांच टन ऑक्सीजन बहादुरगढ़ पहुंच गई। ऑक्सीजन चोरी की आशंका को ध्यान में रखते हुए गैस से भरे इस टैंकर को पुलिस निगरानी में रोहद स्थित गैस प्लांट में लगाया गया। पुलिस की गाड़ी टैंकर को पायलट करके यहां लेकर आई। प्लांट में टैंकर पहुंचते ही गैस को स्टोरेज टैंक में खाली किया गया। पानीपत से गैस की आपूर्ति मिलते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब यहां गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में हो गया है। साथ ही पानीपत से नियमित तौर पर गैस की सप्लाई मिलने की आशा है।
प्रशासनिक अधिकारियों की अधिकारियों की देखरेख में अस्पतालों को उनकी मांग के अनुसार गैस सिलिंडर दिए जा रहे हैं। इसके लिए जिला दवा नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा व सहायक श्रम आयुक्त वीपी हुड्डा को प्लांट में गैस सिलेंडर वितरण करवाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। पुलिस की भी निगरानी जारी है। गौरतलब है कि कोरोना पीड़ित केसों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई थी। ऐेसे में बहादुरगढ़ में एमआइई व रोहद औद्योगिक क्षेत्र में दो प्लांट हैं, जहां से गैस की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
एमआइई के प्लांट से सिर्फ औद्योगिक इकाइयों को ही सप्लाई होती है और इस प्लांट की सप्लाई इन दिनों बंद है। इस स्थिति में गैस की सप्लाई का पूरा दारोमदार रोहद स्थित गैस प्लांट पर हो गया था। यहां बुधवार को दो दिन का ही स्टॉक रह गया था और पानीपत से गैस की सप्लाई मिल नहीं रही थी। ऐसे में गैस की कमी होते देख प्रशासन ने वीरवार को 25 औद्योगिक इकाइयों से ऑक्सीजन के 200 से ज्यादा सिलिंडर उठा लिए थे। वीरवार रात को ही पानीपत से पांच टन गैस की सप्लाई मिलने से प्लांट में ऑक्सीजन का स्टॉक मांग के अनुरूप पर्याप्त हो गया है। पूरे जिले में इस समय 400 से 600 सिलिंडर की मांग चल रही है।
प्रशासन हमें भरपूर सहयोग कर रहा है। एसडीएम हितेंद्र शर्मा इस मामले में हमारी पूरी सुनवाई कर रहे हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
- विक्रांत विक्की शर्मा, मैनेजर, ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़
हमारे अस्पताल में कोविड के 65 मरीज हैं। सभी को ऑक्सीजन दी जा रही है। कल शाम को 12 घंटे का स्टॉक बचा था। इससे चिंता हो गई थी। लेकिन रात को ही प्रशासन ने हमें निश्चिंत कर दिया है।
-आशीष भारद्वाज, मैनजर, जीवन ज्योति अस्पताल, बहादुरगढ़
हमें पानीपत से ऑक्सीजन से भरा टैंकर रोहद प्लांट में लाए जाने की सूचना मिली थी। हमारी टीम अपने एरिया में इस टैंकर को पायलट करके लाई है। टैंकर को प्लांट में सुरक्षित पहुंचाया गया। किसी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए रोहद प्लांट पर भी पुलिस की निगरानी रहती है।
-इंस्पेक्टर जसबीर, प्रभारी, आसौदा थाना।