{"_id":"68d1a14d7ba61e87fd01c2f0","slug":"hooda-hits-back-at-abhay-chautala-during-inld-rule-the-government-was-run-from-rohtak-jail-bahadurgarh-news-c-17-roh1019-732057-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हुड्डा का अभय चौटाला पर पलटवार... रोहतक जेल से चलती थी इनेलो राज में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हुड्डा का अभय चौटाला पर पलटवार... रोहतक जेल से चलती थी इनेलो राज में सरकार
विज्ञापन
06. रोहतक में पत्रकारों से बात करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, साथ हैं विधायक बीबी
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि इनेलो राज में रोहतक जेल से सरकार चलती थी। इनेलो के नेता 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली में जनता को क्या बता पाएंगे कि महम में क्या कांड किया था। कौन-किसकी वर्दी पहनकर गया था।
सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों के आगे हुड्डा ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला पर तीखा पलटवार किया। 25 सितंबर को रोहतक की नई अनाज मंडी में प्रदेशस्तरीय रैली को लेकर हफ्तेभर से यहां घूम रहे चौटाला लगातार हुड्डा पर सियासी वार कर रहे हैं।
इनेलो ने कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं को भी तोड़ा है। हुड्डा ने कहा कि वह व्यक्तिगत बात नहीं करते। लेकिन, रैलियों में अक्सर लोग अपनी पार्टी की उपलब्धियां बताते हैं। इनेलो के पास जनता को बताने के लिए कुछ है ही नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि क्या रैली में इनेलो नेता बताएंगे कि किसानों से किए वादे का क्या हुआ? कह तो रहे थे कि बिजली मीटर रहेगा न मीटर रीडर। फिर, महम में किसानों पर गोलियां चलवा दीं।
क्या बताएंगे कि इनेलो राज में किसान कर्ज लेता था तो खेत में रिकवरी अफसरों की गाड़ी देखकर भागना पड़ता था। इनेलो राज में कानून व्यवस्था का क्या हाल था?
सवालों की फेहरिस्त आगे बढ़ी। हुड्डा ने पूछा-विधानसभा चुनाव में इनेलो ने किसके साथ समझौता किया था, क्या यह भी रैली में बताएंगे। पूर्व सीएम ने दावा किया कि इनेलो व जजपा के बीच भाजपा की बी टीम बनने के लिए होड़ लगी है। कभी जजपा, भाजपा का साथ देती है तो कभी इनेलो।
-- -- -- --
हुड्डा बोले-बीरेंद्र सिंह बड़े भाई लेकिन मैं रिटायर हुआ न थका हूं
हुड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां के रिटायर होने वाली बात का भी जवाब दिया। कहा, बीरेंद्र सिंह मेरे बड़े भाई हैं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैं न राजनीति से रिटायर हुआ हूं और न ही थका हूं। डूमरखां ने करनाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा था कि अब प्रदेश कांग्रेस की कमान कुमारी सैलजा के हाथ में होनी चाहिए क्योंकि मेरी व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उम्र हो चुकी है, इसलिए राजनीति से रिटायर समझो। हुड्डा ने कुमारी सैलजा को पार्टी की कमान देने के सवाल पर चुप्पी साध ली।
-- -- -- -- -
पीरबोधी पर सरकारी संरक्षण में हो रहा कब्जा: बतरा
रोहतक शहर के विधायक भारत भूषण बतरा ने गोहाना रोड स्थित पीरबोधी की जमीन पर सरकारी संरक्षण में कब्जा होने का आरोप लगाया। कहा, इन लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ है। जमीन के दस्तावेज दिखाते हुए विधायक ने कहा कि पहले कई गांव का पानी पीरबोधी के जोहड़ में एकत्रित होता था। विधानसभा में मामला उठाने पर सरकार ने जांच का भरोसा दिया था। लेकिन, अवैध कब्जे अब भी हो रहे हैं। विधानसभा में सरकार से फिर जवाब मांगेंगे। पत्रकारों से बातचीत के मौके पर विधायक शकुंतला खटक, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संतकुमार, चक्रवर्ती शर्मा, कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलवान सिंह रंगा आदि मौजूद थे।