{"_id":"64f78b766990d5d977003917","slug":"honor-of-meritorious-students-increased-teachers-respected-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3281-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेधार्थियों का बढ़ाया मान, शिक्षकों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेधार्थियों का बढ़ाया मान, शिक्षकों का किया सम्मान
Wed, 06 Sep 2023 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर /बहादुरगढ़ / साल्हावास। शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रमों की धूम रही। कई संस्थाओं में विद्यार्थियों ने शिक्षक बनरक बच्चों को पढ़ाया। मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करके उनका मान बढ़ाया । विद्यर्थियों ने भी ग्रीटिंग कार्ड और उपहार देकर शिक्षकों का सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा और शिक्षक का महत्सव बताया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों को बच्चों की शैक्षिक नींव और समाज की रीढ़ बताया।
राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में प्राचार्य रणवीर सिंह आर्य के संरक्षण में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के तत्वावधान में प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य रणवीर सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर इतिहास विषय से प्रथम बैच की छात्रा रजनी सहरावत ने ऑल इंडिया रैंक 39 के साथ जेआरएफ की परीक्षा पास करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। समारोह की अध्यक्षा और महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डा. अनीता फोगाट ने मुख्य अतिथि सतीश कादयान, उपनिरीक्षक, हरियाणा पुलिस और प्रसिद्ध समाजसेवी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और रविन्द्र सहरावत द्वारा विद्यार्थिओं के नेट, जेआरएफ और टॉपर्स बोर्ड का उद्घाटन किया। सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र ने मेधावियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर इतिहास विभाग के सभी 6 बैच में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों, रजनी सहरावत, किरण, सुमन, कविता, मोनिका, प्रियंका और एम ए प्रथम वर्ष की सोनिका, बीए प्रथम वर्ष में आरती, द्वितीय वर्ष में सोनू और तृतीय वर्ष में तन्नु द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अंग्रेजी प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कॉलेज के युवाओं में अपने सपने साकार करने की अद्भुत शक्ति है और सभी प्राध्यापक उन्हें समुचित सफलता के लिए प्रयासरत है। मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ इतिहास प्राध्यापक डाॅ. अजय कुमार ने किया। रजनी सहरावत को मुख्य अतिथि सतीश कादयान द्वारा 5100 रुपये, रविन्द्र सहरावत द्वारा 11 सौ रुपये और इतिहास विभाग द्वारा 2100 रूपये नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त महविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।