Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Holi celebrations have changed, with demand for fashionable kurtas replacing old clothes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बदला होली मनाने का अंदाज, पुराने कपड़ों की जगह फैशनेबल कुर्तों की डिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations have changed, with demand for fashionable kurtas replacing old clothes.
-फोटो 54 : अनुपमा
बहादुरगढ़। ब्रज में होली का हो-हल्ला शुरू हो गया है। वहीं शहर में भी होली की तैयारी सभी घरों में चल रही है। होली मनाने का ट्रेंड भी अब बदल गया है।शहर में प्रिंटेड कुर्ते, टी-शर्ट आदि आकर्षक डिजाइन वाले कपड़ों की मांग है।
विज्ञापन

एक समय था जब होली से पहले लोग पुराने कपड़े पहले ही छांट लिया करते थे कि इनको पहनकर होली खेलनी है। अब ट्रेंड बदल गया है। अब होली पर स्टाइलिश सफेद कुर्ते-पाजामे, मल्टीकलर वाले कपड़े खरीदे जा रहे हैं। म्यूजिक, मस्ती और पार्टी के साथ होली मनाई जाती है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर कपड़े की दुकान के संचालक बिरजू कुमार ने बताया कि अब लोगों की सोच बदल गई है। उनके पास कॉटन होली प्रिंटेड कपड़े की ज्यादा मांग रहती है। उनकी कीमत भी 1500 से 2000 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अब हम होली खेलने के साथ पार्टियां भी करते हैं। इसलिए फैशन का ध्यान रखते है जिससे हमारी अच्छी और प्यारी फोटो आ सकें। अब समय बदल गया है। ट्रेंड के अनुसार लोग नए कपड़े पहनकर होली खेलते हैं।
अनुपमा, मॉडल टाउन निवासी
पहले लोगों के पास कपड़े कम होते थे। इसलिए होली पर पुराने कपड़े पहनकर होली खेला करते थे और नए कपड़े खास मौके पर पहनते थे। अब लोग होली पर्व पर प्रिंटेड कपड़ों के अलावा सफेद कुर्ता पाजामा पहनकर होली खेलते हैं।

-अलका, नई बस्ती निवासी
सभी को इको फ्रेंडली होली मनानी चाहिए। मैंने अक्सर देखा है कि लोग बाल्टी भरकर, पानी के पाइप को चालू करके पानी बर्बाद कर होली मनाते हैं। होली खेलने पर कम पानी का उपयोग करना चाहिए। केमिकल वाले रंग से होली नहीं खेलनी चाहिए।
-रमन लोहचब, सेक्टर-9 निवासी

-फोटो 54 : अनुपमा

-फोटो 54 : अनुपमा

-फोटो 54 : अनुपमा

-फोटो 54 : अनुपमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article