फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hitesh won the 400m event and Naman won the long jump

Jhajjar-Bahadurgarh News: 400 मीटर में हितेश व लंबी कूद में नमन ने मारी बाजी

Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 23 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Hitesh won the 400m event and Naman won the long jump
-फोटो 60 : दौड़ प्रतियोगिता में जौहर दिखाते खिलाड़ी। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। सराय औरंगाबाद गांव में दो दिवसीय जूनियर एथलेक्टिस प्रतियोगिता हुई। इसमें 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हिमांशु खानपुर प्रथम, जश्न बहादुरगढ़ दूसरे, मोहित खानपुर तीसरे स्थान परे रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ में हितेश खानपुर प्रथम, हर्ष खानपुर दूसरे, आयुष भापड़ोदा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में नमन सुंदरेहटी प्रथम, यश बहुझोलरी दूसरे, निशांत खेड़ी खुम्मार तीसरे व गोला फेंक में इशांत मातन प्रथम, मित्तल सराय दूसरे स्थान पाया।
इस दौरान मुख्यातिथि समाजसेवी प्रदीप राठी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि कर्नल संत कुमार ओलंपियन, कमांडेंट सरोज जाखड़ सिहाग भीम अवॉर्डी, राकेश राठी सरपंच सराय औरंगाबाद, सोनू प्रधान उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कर्नल संत कुमार व कमांडेंट सरोज जाखड़ सिहाग ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास व आपसी प्रेम भावना बढ़ती है। इसलिए बच्चों को किसी न किसी खेल में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव चरण सिंह राठी भीम अवॉर्डी ने बताया कि विजेता खिलाड़ी अब करनाल में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर झज्जर जिले का नाम रोशन करेंगे।


20 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनिश मातन प्रथम, नितिन कबलाना दूसरे, आर्यन बुपनिया तीसरे, 400 मीटर दौड़ में गौरव भापड़ोदा प्रथम, प्रशांत शेखुपर दूसरे, रोहित शेखुपुर तीसरे स्थान पर रहा। मॉडर्न स्कूल बहादुरगढ़ व बाल विकास स्कूल के खिलाड़ियोंं ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया।


इस मौके पर मनोज सांगवान, संदीप सांगवान, मनोज काजला, राजकुमार, मनजीत सांगवान व सभी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने मेडल विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सरपंच राकेश राठी ने बताया कि प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभाओं को ऊपर लाना है ताकि बच्चे नशे से दूर रहे तनाव रहित रहे अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग कर सके। इस मौके पर जयप्रकाश जाखड़ प्रधान जिला एथलेटिक्स संघ, जय भगवान जाखड़ नर्सरी कोच लडायन, संजीता नर्सरी कोच भिंडावास, कर्ण राठी कोच, नेहा नर्सरी कोच साल्हावास, विक्रांत दलाल कोच, सुमित दलाल कोच, रणवीर राठी, महेंद्र राठी, दलवीर राठी, सुभाष राठी, बलजीत राठी, ब्रह्मस्वरूप रंगा, मेनपाल रंगा, दिनेश रंगा, आनंद राठी, सोनू राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed