{"_id":"67ba311ed482dd578f06508e","slug":"himanshu-and-vinay-winners-among-boys-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113056-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़कों में हिमांशु और विनय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़कों में हिमांशु और विनय विजेता
Sun, 23 Feb 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। लडरावण गांव में स्थित सत कबीर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संंस्था के चेयरमैन डॉ. हरकिशन छिल्लर व सचिव दयाकिशन छिल्लर ने प्रतियोगिता का राष्ट्रीय गान के साथ शुभारंभ करवाया। बैडमिंटन में इंजीनियरिंग में हिमांशु, विनय ने स्वर्ण पदक और छात्र विशाल व कुनाल ने रजत पदक हासिल किया, लड़कियों में अंकिता और रक्षा ने स्वर्ण पदक जीता।
खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, शॉटपुट, रस्साकशी, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, थ्री लेग रेस, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो शामिल रहे। शॉटपुट में अमित ने स्वर्ण पदक, उज्ज्वल ने रजत व संजीव और विशाल ने कांस्य पदक हासिल किया। रस्साकशी में यश, इशांत, तरुण, विक्की, विशाल, यश राणा, संजीव, अर्पण, अमित, प्रदीप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में विशु ने स्वर्ण, संजीव ने रजत पदक जीता। 200 मीटर रेस में विशु को स्वर्ण, सागर को रजत पदक मिला।
थ्री लेग रेस में दीपांशी और खुशबू ने स्वर्ण, रक्षा और अंकिता ने रजत पदक जीता। लड़कियों की 50 मीटर रेस में खुशबू को स्वर्ण, दीपांशी को रजत पदक मिला। हाई जंप में संजीव ने स्वर्ण, सागर ने रजत पदक जीता। हाईजंप में लड़कियों में सेजल ने स्वर्ण, अंकिता ने रजत पदक प्राप्त किया। वॉलीबॉल में शुभम, उज्ज्वल, रितेश, हिमांशु, विनय, सागर, रूपिंदर, विशु, नवीन की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में खुशबू ने स्वर्ण व अंकिता ने रजत पदक जीता। कबड्डी में विनय, दीपांशु, शुभम, हिमांशु, विशु, यश, नवीन, चिराग ने स्वर्ण पदक जीता और टेबल टेनिस में संजीव और विशाल ने स्वर्ण हासिल किया। जेवलिन थ्रो में रितेश ने स्वर्ण, उज्जवल ने रजत और हिमांशु ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के उपप्रधानाचार्य नवीन कुमार व फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल कनिका, प्राध्यापक डॉ. राजीव गोयल, मनोज टांडाहेड़ी, हीरालाल, सुमित दलाल, मीनाक्षी, रितु, नविता, मंजू, सुमिरन, मोहित, स्वीटी व अन्य मौजूद रहे।