फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Himachal Pradesh youth killed in a clash with two friends from MP

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर दो वाहनों की टक्कर में हिमाचल प्रदेश के युवक की मौत

Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh youth killed in a clash with two friends from MP
बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर बादली के निकट दो वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। घटना 23 जनवरी की रात को हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गांव राजपुरा निवासी दिनेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश के सोलन के गांव मतेरनी निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर चालक है। 23 जनवरी को वह अपनी गाड़ी लेकर फरीदाबाद से नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के लिए चला था। उसके साथ दिनेश शर्मा निवासी राजपुरा भी आया था। वह जब गाड़ी को लेकर बादली के नजदीक पहुंचे तो उनके आगे चल रहे गाड़ी चालक ने अपने वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में लगी चोटों के कारण उसके दोस्त दिनेश शर्मा की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed