{"_id":"57daf33b4f1c1bef05d47c7a","slug":"high-tension-wire-remove-in-a-month-high-tension-wire-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में से एक माह के अंतराल में ही हट जाएंगे पुरानी हाईटेंशन लाइन : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में से एक माह के अंतराल में ही हट जाएंगे पुरानी हाईटेंशन लाइन : उपायुक्त
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
तार
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़ शहर की 33 केवी की तीन हाईटेंशन लाइन हटाने का कार्य अंतिम चरण में है। एक माह के अंतराल में ही शहर की प्रभावित कॉलोनियों के लोगों को हाईटेंशन लाइन से निजात मिलेगी। यह जानकारी उपायुक्त आरसी बिढ़ाण ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में दी।
उपायुक्त ने कहा कि जनसमस्या के स्थाई निदान के लिए विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि बहादुरगढ़ शहर में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन को हटाने का कार्य पूरा होने जा रहा है, ऐसे में इन हाईटेंशन लाइन के बदलाव के साथ ही शहर की नेहरू पार्क, महावीर पार्क, गुरुनानक कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी, जोहड़ कॉलोनी, सिविल अस्पताल कॉलोनी, शक्तिनगर, आदर्श नगर, देव नगर, प्रीतम कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, बसंत विहार, फ्रैंड्स कॉलोनी, रामनगर, सेक्टर 9, दयानंद नगर के लोगों को वर्षों से चली आ रही इस बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि निगम की ओर से ओवर लोढ़ लाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है और इस बदलाव प्रक्रिया में 6 स्थानों से अंडर ग्राउंड केबल लाइन बिछाने का कार्य होना था। जिसमें से 4 स्थानों से अंडर ग्राउंड केबल बिछाई जा चुकी है। जबकि एक राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से केबल बिछाने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
अन्य शेष एक क्रासिंग जेएआईएल साइट पर लोकेशन डिटेक्टर से केबल लाइन डालने की स्थिति का मुआयना किया गया और संबंधित कंपनी व निगम की संयुक्त सहभागिता के साथ ही अंतिम अंडर ग्राउंड केबल लाइन भी जल्द ही डालते हुए अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने के कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि तीनों लाइन के नवीनीकरण के साथ ही एक माह के अंतराल में ही नई लाइनें चालू हो जाएंगी और उसके उपरांत पुरानी लाइनों को कॉलोनियों के अंदर से हटा दिया जाएगा।