फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hemant Sangwan won gold medal in the World Boxing Championship

Jhajjar-Bahadurgarh News: हेमंत सांगवान ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 04 Nov 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Nov 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Hemant Sangwan won gold medal in the World Boxing Championship
03jjrp01- झज्जर। अमेरिका में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियन​शिप में स्वर्ण पदक विजेता हेमंत सा
झज्जर। अमेरिका में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 90 किलोग्राम भार वर्ग में हेमंत सांगवान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप अमेरिका के कोलोराडो शहर में 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित की गई। इस चैंपियनशिप में झज्जर जिले के गुरु हितेश देशवाल और शिष्य हेमंत सांगवान भारतीय टीम का हिस्सा बने।
विज्ञापन

हेमंत सांगवान ने फाइनल मैच में अमेरिका के बॉक्सर को संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हेमंत सांगवान ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बना दिया। एकमात्र भारतीय मुक्केबाज हेमंत सांगवान ने यह कारनामा दिखाया। हेमंत सांगवान का यह मैच 2 नवंबर को हुआ था। हेमंत सांगवान ने पूरी ताकत के साथ देश को स्वर्ण पदक दिलाया। झज्जर जिले के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है। हेमंत सांगवान का यह पहला विश्व चैंपियनशिप का खिताब है। वहीं झज्जर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत ने बताया कि हेमंत सांगवान इससे पहले भी वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी कप मोंटेनीग्रो में रजत पदक जीत चुके हैं तथा एशिया यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी रजत पदक विजेता रह चुके हैं। इस बार हमें उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद थी, इस उम्मीद को उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर पूरा किया। हेमंत सांगवान गांव बुराखेड़ी के रहने वाले हैं और खेल उन्हें विरासत में मिला है। इस दौरान उन्होंने गुरु शिष्य की जोड़ी को स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed