फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Helper killed in vehicle collision

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से हेल्पर की हुई मौत

Tue, 21 Feb 2023 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Helper killed in vehicle collision
साल्हावास। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मातनहेल-रूडियावास के बीच में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोमवार की देर रात एक कंपनी में काम करने वाले हेल्पर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज 47 पुत्र फतेहसिंह गांव मातनहेल निवासी के रूप में हुई है। मनोज के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह तीन भाई हैं। वहीं मृतक मनोज की तीन लड़कियां हैं। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली, वह भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। सामान्य अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि मनोज झाड़ली प्लांट में हेल्पर की नौकरी करता था। कंपनी से रोजाना रात 10 बजे छुट्टी होती थी। सोमवार की रात छुट्टी होने के बाद जब वह अपने घर के लिए बाइक से रवाना हुआ तो मातनहेल-रूडियावास के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी ओर शव को अपने कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल झज्जर में लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, उप निरिक्षक,थाना मातनहेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed