फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Heavy rain to water fall in diffrent place .

मुख्य मार्गों के साथ-साथ सरकारी कार्यालय के सामने भरा बारिश का पानी, 59 एमएम हुई बारिश

Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain to water fall in diffrent place .
रेडक्रास कार्यालय के गेट में भरा पानी। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। बुधवार को शाम पांच बजे तक क्षेत्र में 59 एमएम बारिश हो चुकी थी। जबकि रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। रुक-रुक के हो रही इस बारिश ने शहर वासियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पानी निकासी की समस्या शहर वासियों के लिए ही नहीं सरकारी विभाग के कार्यालयों के लिए समस्या बन गई है। शहर की कुछ सड़कों से पानी की निकासी हो चुकी है। लेकिन निचले इलाकों में बने सरकारी विभाग के कार्यालय में पानी भर गया है। शायद ही कोई सरकारी विभाग के कार्यालयों का कर्मचारी हों जिन्हें आज समस्याओं से रूबरू न होना पड़ा हो। जब तक शहर की पानी निकासी करने वाली इकाई सही रूप से कार्य न करने लग जाएगी तब तक यह समस्या बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

यहां शहर में भरा है पानी
लघु सचिवालय, सब्जी मंडी, सब्जी मंडी के पास स्थित पार्क, किसान सदन, बिजली निगम कार्यालय, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय, पंचायत भवन, सिंचाई भवन के साथ लगता तलाव रोड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, दादरी रोड आदि स्थानों पर शहर में पानी भरा हुआ है। हर विभाग अपने स्तर पर पानी निकालने के लिए मशक्कत कर रहा है।
विज्ञापन

शाम 5 बजे तक कहां कितनी हुई बारिश
क्षेत्र बारिश एमएम में
झज्जर 59
साल्हावास 39
बेरी 52
दुजाना 52
बहादुरगढ़ 23
बादली 29

आऊफिसर कॉलोनी की सड़क से पानी निकालती मशीन।

आऊफिसर कॉलोनी की सड़क से पानी निकालती मशीन।- फोटो : Jhjhar

पुराने बस स्टैंड में भरा पानी।

पुराने बस स्टैंड में भरा पानी।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed