{"_id":"5f3051998ebc3e3cab6e5c31","slug":"heavy-rain-in-jhajjar-bhahadurgarh-jhjhar-news-rtk568082111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमकर बरसे बादल, शहर हुआ जलमग्न, हर तरफ दिखा पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर बरसे बादल, शहर हुआ जलमग्न, हर तरफ दिखा पानी ही पानी
विज्ञापन
पुराने बस स्टैंड के सामने वाले रोड पर भरे पानी के बीच से गुजरते वाहन।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। क्षेत्र में रविवार की सुबह से आसमान में छाए बादल दोपहर के समय जमकर बसरे। दिन भर मौसम उमस भरा रहा। लेकिन शाम को चली हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम पूरी तरह से सुुहाना हो गया। रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल गई है। क्षेत्र में करीब 30 एमएम बारिश हो चुकी है। रात को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर नहर की तरह पानी बह रहा था। शहर एक बार तो पूरी तरह जलमग्न दिखाई दिया। पुराने बस में तो पानी नदी की तरह तेजी से घुस हा था। लेकिन धीरे-धीरे जलभराव कम होने लगा था। शहर में सड़कों व गलियों में पानी भर गया था। हालांकि कई दिनों से बारिश होने के इंतजार में बैठे किसानों की फसलों को भी बारिश से फायदा होगा। फसलों में इस समय पानी की कमी खल रही थी और किसान ट्यूूबवेलों से फसलों की सिंचाई कर रहे थे।
वाहन चालक और राहगीर परेशान
बारिश का पानी भरने की वजह से दुपहिया वाहन चालकों और कार चालकों को काफी परेशानी का सामान करना पड़ा। पानी के अंदर वाहन बंद होने के कारण उन्हें धक्का मार कर वाहनों को पानी से बाहर निकलना पड़ा। पैदल राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपने चप्पल जूते भी हाथों में लेकर नंगे पांव पानी के अंदर से निकलने पर मजबूर होना पड़ा। शहर के पुराने बस स्टैंड, माता गेट, आंबेडकर चौक, बिकानेर चौक, सब्जी मंडी, सदर पुलिस थाने के सामने से गुजरने वाले रोड सहित विभिन्न स्थानों पर पानी भरने से परेशानी बढ़ गई थी। जबकि रेलवे लाइन के नीचे बनाए गए अंडर पासों में भी पानी भर गया था।
मानसून की बारिश से ही किसानों की फसलों को फायदा होगा। बाजरे की बिजाई और धान, कपास आदि की फसलों में पानी की कमी की पूर्ति हो जाएगी।
- डा. इंद्र सिंह, डीडीए, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।