फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Health department is conducting satisfaction survey in hospitals, feedback is being taken from patients.

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वास्थ्य विभाग करवा रहा अस्पतालों में संतुष्टि सर्वे, मरीजों से ली जा रही फीडबैक

Fri, 17 May 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 May 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Health department is conducting satisfaction survey in hospitals, feedback is being taken from patients.
झज्जर सामान्य अस्पताल में अपना ईलाज करवाने के लिए इंतज़ार करते हुए मरीज।
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग अब मरीजों से उनकी फीडबैक लेगा कि सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में मिल रहे इलाज से वह कितने संतुष्ट हैं। जिस इलाज के लिए वह आए, क्या वह उनको मिला। अस्पताल में उनकी जरूरत के अनुसार दवा, इलाज व अन्य सुविधाएं मिली या नहीं? यह पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों से फीडबैक के रूप में ली जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सिविल अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में संतुष्टि सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे रेंडमली करवाया जा रहा है ताकि अलग-अलग समय में अलग-अलग मरीज से यह जानकारी ली जा सके। इसके लिए मरीजों से एक फार्म भरवाया जा रहा है, इसमें उसका नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य जानकारी ली जाएगी और उससे अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक ली जाएगी। फीडबैक के आधार पर विभाग द्वारा अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट में जो कमियां मिलेंगी, फिर उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में मिल रही बेहतर सेवा के बारे में भी फार्म में जानकारी ली जाएगी। यह सर्वे आगामी कुछ दिन तक चलेगा। विभाग का सर्वे कराने का मकसद है स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना। फीडबैक मिलने के बाद कमियों में सुधार का काम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अगले एक से दो माह में अस्पतालों की सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन



पुलिस विभाग भी ले रहा फीडबैक
पुलिस विभाग द्वारा फीडबैक लेने का काम हो रहा था। डीसीपी डॉ. अर्पित जैन द्वारा फीडबैक लेने के लिए अलग से पूरी टीम बनाई हुई है, जो थानों, चौकियों में आने वाले मामलों के बारे में फीडबैक लेती है। खुद डीसीपी द्वारा फीडबैक लेने का काम किया जाता है। इससे पता लग जाता है कि आने वाले आवेदक का काम हुआ या नहीं? या फिर वह कितना संतुष्ट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पतालों में मरीजों का संतुष्टि सर्वे का काम किया जा रहा है। फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में मिली कमियों को दूर करने का काम किया जाएगा।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed