फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   He went to the stadium at the age of 11 to lose weight, now he is bringing glory to the country by winning gold.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 साल की उम्र में वजन कम करने के लिए गए थे स्टेडियम, अब गोल्ड जीतकर कर रहे देश का नाम रोशन

Sun, 23 Nov 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
He went to the stadium at the age of 11 to lose weight, now he is bringing glory to the country by winning gold.
बादली। 11 साल की उम्र में वजन कम करने के लिए स्टेडियम में पसीना बहाने उतारे हितेश गुलिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक के बाद एक पदक जीत कर उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। नोएडा में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर हितेश गुलिया ने अगले साल होने वाले कॉमनवेल्थ गेम की ओर मजबूती से कदम रख लिया है।
विज्ञापन

झज्जर के जिला स्टेडियम में वजन कम करने की मंशा से बॉक्सिंग रिंग में उतरे 11 वर्षीय बच्चे ने विश्व पटल पर देश और हरियाणा का नाम रोशन कर किया है। गांव जहांगीरपुर निवासी 20 वर्षीय हितेश गुलिया ने साल 2025 के शुरू में ही ब्राजील में पहली बार आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत के लिए 70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

अब नवंबर में नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप जीत लिया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते पिता ने विभिन्न जगहों पर कच्चे कर्मचारी और ठेकेदारी के तौर पर काम किया। पिता सत्यवान के लिए बेटे का भविष्य सुधारने में आर्थिक दिक्कतें आईं। हितेश ने भारतीय नौसेना ज्वॉइन की तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि हितेश खुद को खेलों में उच्च मुकाम तक लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हितेश गुलिया की उपलब्धियां
- 16 सितंबर 2018 में हरियाणा स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 19 नवंबर 2019 को अंडर-17 एसजीएफआई मिजोरम में रजत पदक
- 18 सितंबर 2024 सर्विसेज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- 6 जनवरी 2025 को बरेली में स्वर्ण पदक

- फरवरी 2025 में ब्राजील में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत के लिए 70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed